फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition attacks on Modi government over RBI report on demonetisation

आरबीआई की रिपोर्ट पर घिरी सरकार, कांग्रेस बोली- 'मोदी मेड डिजास्टर' था नोटबंदी

Wed, 29 Aug 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Opposition attacks on Modi government over RBI report on demonetisation

नोटबंदी के बाद जमा हुए नोटों का आधिकारिक आंकड़ा सामने आने के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वह 'झूठ बोलने' के लिए माफी मांगेगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'आरबीआई की रिपोर्ट से फिर साबित हो गया कि नोटबंदी व्यापक स्तर की 'मोदी मेड डिज़ास्टर' थी। चलन से बाहर हुए 99.30 फीसदी नोट वापस आ गये हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2017 में स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में दावा किया था कि तीन लाख करोड़ रुपये वापस आ रहे हैं।' उन्होंने सवाल किया, 'मोदी जी, क्या आप वह झूठ बोलने के लिए माफी मांगेंगे ?' आरबीआई ने आज आंकड़े जारी कर बताया कि नोटबंदी के दौरान 15 लाख 41 हजार करोड़ रुपये चलन में थे। इनमें से 15 लाख 31 हजार करोड़ रुपये अब तक वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'विकास के मामले में भारतीय अर्थव्यवस्था ने जीडीपी का 1.5 फीसदी हिस्सा खो दिया है। जो कि अकेला 2.25 लाख करोड़ का सालाना नुकसान था।' इससे पहले चिदंबरम ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें चिदंबरम ने लिखा था, 'नोटबंदी के दौरान 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। 15 करोड़ दिहाड़ी मजदूरों ने कई हफ्तों के लिए अपनी आजीविका खो दी। हजारों की संख्या में एसएमई इकाई बंद हो गईं। लाखों की संख्या में नौकरियां नष्ट हो गईं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा,'नोटबंदी के कारण लोगों को बेहद संघर्ष करना पड़ा। बहुत लोगों की जान गई। बिजनेस प्रभावित हुआ। लोगों को जानने का अधिकार है कि नोटबंदी से क्या हासिल हुआ? सरकार को श्वेत पत्र लाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed