फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition accuses Maharashtra govt of protecting Chamundi factory management news in hindi

चामुंडी फैक्टरी विस्फोट केस: विपक्ष का शिंदे सरकार पर फैक्टरी के प्रबंधन को बचाने का आरोप, नौ की गई थी जान

Tue, 09 Jul 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jul 2024 03:15 PM IST
सार

श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने कांग्रेस विधायकों के सवालों का जवाब देकर उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के विधायक उन्हें सुनने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
Opposition accuses Maharashtra govt of protecting Chamundi factory management news in hindi
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राज्य सरकार (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार) पर चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन को बचाने का आरोप लगाया। दरअसल, पिछले महीने नागपुर जिले में चामुंडी फैक्टरी में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में एक मंत्री ने बताया कि गृह विभाग के अनुसार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। विधान परिषद की डिप्टी अध्यक्ष नीलम गोरे ने राज्य सरकार को फैक्टरी विस्फोट को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत विधायक अमोल मिटकारी ने की।
विज्ञापन


विपक्ष ने चामुंडी फैक्टरी के प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले को आगे बढ़ाने में श्रम विभाग की विफलता पर सवाल उठाया। श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने कहा, "मेरे विभाग ने राज्य के गृह विभाग से पूछताछ की कि प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया जा सकता है। गृह विभाग ने हमें जानकारी दी कि इस तरह का कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता है।" श्रम मंत्री के इस खुलासे के बाद कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल और अभिजीत वंजारी ने राज्य सरकार पर फैक्टरी के प्रबंधन को बचाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने कांग्रेस विधायकों के सवालों का जवाब देकर उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के विधायक उन्हें सुनने को तैयार नहीं थे। विधान परिषद की डिप्टी अध्यक्ष नीलम गोरे ने कहा, "इससे पहले पुणे शहर के पास मुल्शी में एक फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इस मामले में पुलिस ने फैक्टरी के प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया था। ऐसे कई मामले हैं, जिसमें कर्मचारियों और श्रमिकों की मौत के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है।" श्रम मंत्री ने मंत्रालय से इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि 13 जून को नागपुर शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल थीं। मृतकों में ज्यादा फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी थे। पुलिस ने बाद में फैक्टरी के निदेशक शिवशंकर खेमका और प्रबंधक सागर देशमुख को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed