फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oommen Chandy files defamation case against Saritha Nair

ओमान चांडी ने सरिता समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मामला

Fri, 08 Apr 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Oommen Chandy files defamation case against Saritha Nair

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने सरिता नायर, एशिया नेट न्यूज सहित एक अन्य स्थानीय समाचार चैनल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री चांडी पर सोलर स्कैम करने का आरोप लगा था। उन पर आरोप है कि इन्होंने इस घोटाले में करोड़ो रुपए घूस लिया है।

विज्ञापन


वहीं चांडी ने शुक्रवार को एर्नाकुलम के चीफ ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट की अदालत में  सरिता नायर समेत पांच अन्य के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। चांडी ने आरोप लगाया है कि जिस चिट्ठी के आधार को बनाकर उनके भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात कही जा रही है वो 2013 में लिखी गई थी। ठीक चुनाव के कुछ दिनों पहले उसे सामने लाना राजनीतिक षड़यंत्र के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


चांडी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में संपादत एशिया नेट न्यूज एम जी राधाकृष्णन, सीनियर न्यूज एंकर वीनू न जॉन, चीफ न्यूज एडिट कैराली न्यूज मनोज के वर्मा और सीनियर न्यूज एडिटर कैराली न्यूज के. राजेंद्रन और सरिता नैयर का नाम शामिल है। इस मामले की सुनवाई 28 मई को तय की गई है। गौरतलब है कि सोलर स्कैम के मामले में तब नया मोड़ आ गया था जब सरिता ने चांडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed