फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 4 bills in the Rajya Sabha, Opposition support only one Ordinance

राज्यसभा में केवल चार बिल, एक अध्यादेश पास कराने में सहयोग देगा विपक्ष

Sun, 03 Feb 2019 03:15 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 03 Feb 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Only 4 bills in the Rajya Sabha, Opposition support only one Ordinance
Rajya sabha

बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार को केवल वही बिल पारित कराने में सहयोग का वादा किया है जिन पर कोई विवाद या बहस नहीं है। राज्यसभा में सरकार का बहुमत नहीं है और कोई भी विधेयक तभी पास हो सकता है जब विपक्ष सरकार का सहयोग करे। सरकार 18 बिल और चार अध्यादेशों को पारित कराना चाहती थी लेकिन विपक्ष के साथ केवल चार विधेयक और एक अध्यादेश पारित कराने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


ये फैसले राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) में लिए गए। विपक्ष ने नागरिकता विधेयक पर कड़ा रुख अपनाते हुए उत्तर पूर्व की सभी गैर भाजपा पार्टियों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी सूरत में इसे राज्यसभा में पास नहीं होने किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये सभी दल इस विधेयक को लेकर बहुत आंदोलित हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनके राज्य में बांग्लादेशियों की संख्या बढ़ जाएगी। भाजपा शासित असम में 14 लोकसभा सीटें हैं और त्रिपुरा में दो। बाकी छह राज्यों में 9 लोकसभा सीटें हैं जिन पर विपक्षी दलों की नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed