फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online petition seeks Shashi Tharoor as UPA’s PM candidate for 2019

शशि थरूर को 2019 में UPA का PM कैंडिडेट बनाने के लिए ऑनलाइन याचिका

Tue, 14 Mar 2017 07:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 14 Mar 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Online petition seeks Shashi Tharoor as UPA’s PM candidate for 2019
- फोटो : Getty

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक यूजर ने 2019 चुनावों में शशि थरूर को यूपीए का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका डाली है। इसमें कहा गया है कि थरूर पढ़े- लिखे व्यक्ति हैं और उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पकड़ मजबूत है।

विज्ञापन


वो देश की जनता और विदेशी नेताओं के साथ तारतम्यता बना सकते हैं। इस पिटिशन को अबतक 6725 लोगों ने समर्थन दिया है। पिटिशन के मुताबिक हम डॉक्टर शशि थरूर को यूपीए का 2019 के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के हित में है और विपक्ष को मजबूत करने के लिए है।
विज्ञापन


थरूर तिरुवनंतपुरम से दो बार सांसद चुने जा  चुके हैं, इसके साथ वो 30 साल तक यूनाईटेड स्टेट्स में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। वे संचार और जन सूचना विभाग में अंडर-सेक्रेटरी-जनरल के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में थरूर थे सबसे लोकप्रिय नेता

Online petition seeks Shashi Tharoor as UPA’s PM candidate for 2019

61 साल के थरूर एक अच्छे वक्ता हैं, साथ ही उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। इनमें से इनग्लोरियस इम्पायर हाल ही में आई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं की अपेक्षा वह सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर काफी सक्रिय नेता हैं।

2013 में वो भारत के सबसे लोकप्रिय नेता था, बाद में नरेंद्र मोदी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। इस वक्त उनके 4.9 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में हुई सबसे बुरी हार के बाद से कांग्रेस अपने बुरे दौर से गुजर रही है।

विधानसभा चुनावों में भी उसकी स्थिति खासा अच्छी नहीं रही है। महाराष्‍ट्र, हरियाणा, असम, केरल, दिल्‍ली, राजस्‍थान और झारखंड में कांग्रेस के हाथों से सत्ता जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed