{"_id":"659b72c920fd698531042a37","slug":"ongc-starts-first-oil-production-from-flagship-deep-water-asset-krishna-godavari-basin-natural-gas-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ONGC: कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल का उत्पादन शुरू, हर दिन 45 हजार बैरल कच्चा तेल निकलने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ONGC: कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल का उत्पादन शुरू, हर दिन 45 हजार बैरल कच्चा तेल निकलने की उम्मीद
Mon, 08 Jan 2024 12:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:38 PM IST
सार
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि यहां से 45 हजार बैरल कच्चा तेल हर दिन होने की उम्मीद है। साथ ही 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी हर दिन यहां से निकल सकती है।
विज्ञापन
कृष्णा गोदावरी बेसिन में कच्चे तेल का उत्पादन शुरू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरकारी कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने रविवार से कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी फ्लैगशिप गहरे पानी की परियोजना से पहली बार कच्चे तेल का उत्पादन शुरू कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन में KG-DWN-98/2 ब्लॉक में पहली बार तेल का उत्पादन किया गया।
हर दिन हो सकता है 45 हजार बैरल कच्चे तेल का उत्पादन
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि यहां से 45 हजार बैरल कच्चा तेल हर दिन निकलने की उम्मीद है। हालांकि इस मात्रा पर आने में अभी कुछ साल का समय लग सकता है। साथ ही 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी हर दिन यहां से निकल सकती है। ऊर्जा के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम साबित हो सकती है। इस प्रोजेक्ट से देश के मौजूदा कुल तेल उत्पादन का 7 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का भी 7 फीसदी उत्पादन होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से कच्चे तेल का उत्पादन आठ-नौ हजार बैरल किया जाएगा और 3-4 कुओं से तेल का उत्पादन किया जाएगा और फिर धीरे-धीरे अन्य कुओं को भी जोड़कर उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। कच्चे तेल की पहली खेप ओएनजीसी की अनुषंगी कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड भेजी जाएगी। जहां कच्चे तेल की गुणवत्ता की जांच होगी और उसका ग्रेड तय होगा। कृष्णा गोदावरी बेसिन के जिस प्रोजेक्ट से तेल निकाला जा रहा है, वह बंगाल की खाड़ी के डेल्टा का हिस्सा है और आंध्रप्रदेश की जल सीमा से 35 किलोमीटर दूर है। इस पूरे ब्लॉक को तीन कल्स्टर्स-1, 2, 3 में बांटा गया है और अभी क्लस्टर-2 में तेल का उत्पादन शुरू किया गया है।
'भारत की ऊर्जा यात्रा में अहम कदम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा गोदावरी बेसिन से कच्चे तेल के उत्पादन पर खुशी जताते हुए इसे भारत की ऊर्जा यात्रा में अहम कदम करार दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'भारत की ऊर्जा यात्रा में यह एक अहम कदम है और इससे हमारे आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा मिलेगा।' प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

बधाई भारत! #ONGCJeetegaToBharatJeetega!
विज्ञापन विज्ञापन
As India powers ahead as the fastest growing economy under leadership of PM @NarendraModi Ji, our energy production is also set to rise from the deepest frontiers of #KrishnaGodavari
“First Oil” production commences from the complex &… pic.twitter.com/gN2iPSs0YZ — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 7, 2024