{"_id":"574d81d04f1c1b7707109281","slug":"one-more-student-commits-suicide-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में एक और छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोटा में एक और छात्र ने लगाई फांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजस्थ्ाान
Updated Tue, 31 May 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात राजस्थान के कोटा में मंगलवार को एक और कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र राजस्थान के सवाईमाधोपुर का रहनेवाला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छात्र निर्मल योगी कोचिंग संस्थान में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह यहां के महावीर नगर स्थित होस्टल में रह रहा था, जहां उसके कमरे में उसकी लाश मिली। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। योगी के मोबाइल और अन्य चीजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। गौरतलब है कि छात्र द्वारा फांसी लगाए जाने का ये मामला नया नहीं है। इससे पूर्व भी कई छात्र परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के कारण तनाव के चलते अपनी जान दे चुके हैं।
विज्ञापन