{"_id":"5c4fa562bdec227381665c2e","slug":"one-day-we-all-will-die-and-industries-will-keep-growing-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज, 'एक दिन हम मर जाएंगे, लेकिन उद्योग फलते-फूलते रहेंगे'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज, 'एक दिन हम मर जाएंगे, लेकिन उद्योग फलते-फूलते रहेंगे'
Tue, 29 Jan 2019 06:29 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से आहत सुप्रीम कोर्ट ने तंज कसते हुए कहा कि एक दिन हम सभी मर जाएंगे, लेकिन उद्योग फलते-फूलते रहेंगे। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और दीपक गुप्ता की पीठ ने सोमवार को यह टिप्पणी कुछ कंपनियों द्वारा दायर उन याचिका को खारिज करते हुए की, जिसमें पेटकोक आयात के लिए तय सीमा बढ़ाने की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया था कि पेटकोक आयात के लिए तय की गई अधिकतम सीमा 1.4 मीट्रिक टन को बढ़ाया जाना चाहिए। पिछले साल 9 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पेटकोक आयात की सीमा प्रति वर्ष 1.4 मीट्रिक टन तय की थी।
विज्ञापन