फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Birla vs Pappu Yadav: After Rahul Gandhi, Om Birla scolded Pappu Yadav, reminded him of decorum of House

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने मंत्री के कंधे पर रखा हाथ तो ओम बिरला ने लगाई क्लास, सदन की मर्यादा दिलाई याद

Thu, 27 Mar 2025 02:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी के बाद अब निर्दलीय सासंद पप्पू यादव को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने पूर्णिया से सांसद से सदन में नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने राहुल से भी सदन की मर्यादा का ध्यान रखने को कहा था।

विज्ञापन
Om Birla vs Pappu Yadav: After Rahul Gandhi, Om Birla scolded Pappu Yadav, reminded him of decorum of House
ओम बिरला, पप्पू यादव - फोटो : ANI

विस्तार

विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन की मर्यादा की याद दिलाने के एक दिन बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की क्लास लगाई। उन्होंने कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री के कंधे पर हाथ रखने को लेकर पप्पू यादव को चेतावनी दी। दरअसल, पप्पू यादव सदन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के बगल में बैठे थे। उन्हें मंत्री के साथ हंसी मजाक के साथ बातचीत करते हुए देखा गया और इस दौरान उन्होंने नायडू के कंधों पर हाथ रखा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'लोकतांत्रिक मानदंडों के हिसाब से बर्ताव करें, अधिक समझदारी दिखाएं', राहुल को साथी सांसद की सलाह
विज्ञापन


बिरला ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद को मंत्री के कंधे पर हाथ न रखने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, पप्पू यादव अपने संसदीय क्षेत्र में हवाई अड्डे के बारे में चर्चा कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को बिरला ने राहुल से कहा था कि वे सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सदस्यों से अपेक्षित प्रक्रिया के नियमों के अनुरूप आचरण करें। इसके बाद विपक्ष के नेता ने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिन क्या हुआ था?
इससे पहले बीते दिन लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उस वक्त सभी चौंक गए थे, जब ओम बिरला ने राहुल गांधी को सख्त लहजे में हिदायत दे दी थी। उन्होंने राहुल से सदन के नियमों का पालन करने को कहा। हालांकि, राहुल ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है और उन्हें तो बोलने का मौका ही नहीं दिया जाता।

कल ओम बिरला ने क्या कहा था?
इससे पहले सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल से कहा था, 'आपसे सदन की मर्यादा और शालीनता के उच्च मानदंडों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। मेरी जानकारी में ऐसे कई मामले हैं, जब सांसदों का आचरण सदन की मर्यादा और परंपराओं के उच्च मानदंडों को बनाए रखने के अनुरूप नहीं था। पिता, पुत्री, माता, पत्नी और पति इस सदन के सदस्य रहे हैं। इसलिए इस संदर्भ में मैं विपक्ष के नेता से नियमों के अनुसार आचरण करने की अपेक्षा करता हूं। विपक्ष के नेता से विशेष रूप से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपना आचरण बनाए रखें।'

राहुल ने क्या दावे किए?
इससे पहले बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा था, 'मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मैंने उनसे कहा कि मुझे बोलने दिया जाए। सदन चलाने का यह कोई तरीका नहीं है। स्पीकर अभी चले गए और उन्होंने मुझे बोलने नहीं दिया। उन्होंने मेरे बारे में कुछ निराधार बातें कहीं। उन्होंने सदन को स्थगित कर दिया, इसकी कोई जरूरत नहीं थी। यह एक परंपरा है, विपक्ष के नेता को बोलने का समय दिया जाता है। जब भी मैं खड़ा होता हूं, मुझे बोलने से रोक दिया जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed