फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi: Behave according to democratic norms show more understanding fellow MP p santosh kumar advice

Rahul Gandhi: 'लोकतांत्रिक मानदंडों के हिसाब से बर्ताव करें, अधिक समझदारी दिखाएं', राहुल को साथी सांसद की सलाह

Thu, 27 Mar 2025 01:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

बीते दिन लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उस वक्त सभी चौंक गए थे, जब ओम बिरला ने राहुल गांधी को सख्त लहजे में हिदायत दे दी थी। उन्होंने राहुल से सदन के नियमों का पालन करने को कहा था। हालांकि, राहुल ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। इस बीच माकपा सांसद ने भी राहुल गांधी को एक खास सलाह दे दी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi: Behave according to democratic norms show more understanding fellow MP p santosh kumar advice
राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। इसके बाद उन्होंने सदन से बाहर आकर कहा था कि मैंने तो कुछ भी नहीं किया। मैं चुपचाप बैठा हुआ था। मुझे तो बोलने की अनुमति ही नहीं दी जाती। इसके लेकर भाजपा सांसदों ने राहुल को कई हिदायतें दी थीं। अब विपक्षी गठबंधन इंडिया में कांग्रेस की साथी पार्टी माकपा ने सांसद ने राहुल को अहम सलाह दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संसद: 'देश को गुमराह कर रहे राहुल, संसदीय प्रणाली में रुचि नहीं', बिरला की फटकार के बाद जगदंबिका पाल का हमला
विज्ञापन


माकपा सांसद पी. संतोष कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें, तो यह मेरी पार्टी की राय नहीं है। बात यह है कि राहुल गांधी को अधिक ईमानदारी से और लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। हम उनसे कुछ और की उम्मीद कर रहे हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें अधिक समझदार होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने किया था राहुल का समर्थन 
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद में बोलने की कथित अनुमति न देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की आलोचना की थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक समय करार दिया था।

विपक्ष को चुप कराना है तो आप संसद क्यों चला रहे हैं?
एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'राहुल गांधी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर ऐसे नेता को स्पीकर संसद के अंदर बोलने की अनुमति नहीं देते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक समय नहीं तो और क्या है। अगर आपको विपक्ष को चुप कराना है तो आप संसद क्यों चला रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed