{"_id":"622be6e7980ffa12f601993f","slug":"om-birla-said-people-representatives-should-work-diligently-for-the-dignity-of-the-legislature","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा संसद : ओम बिरला ने कहा- विधायिका की गरिमा के लिए लगन से काम करें जनप्रतिनिधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय युवा संसद : ओम बिरला ने कहा- विधायिका की गरिमा के लिए लगन से काम करें जनप्रतिनिधि
Sat, 12 Mar 2022 05:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:48 AM IST
सार
राष्ट्रीय युवा संसद के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, युवाओं को संसदीय कार्यवाही और लोकतांत्रिक प्रकिया को समझने के लिए ये अनोखा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
विस्तार
जनप्रतिनिधियों को विधायिका की गरिमा और मर्यादा के लिए लगन से काम करना चाहिए। विधायिका की धूमिल होती गरिमा पर चिंता जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, सदन चर्चाओं और बहस के लिए होते हैं, न कि बाधा पैदा करने के लिए।
विज्ञापन
विधेयकों पर विस्तृत चर्चा हो जिससे समाज के हर तबके की बात कानून और विधान में समाहित हो सके। राष्ट्रपति और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बाधा उत्पन्न करना संसद की गरिमा के अनुकूल नहीं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा संसद के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, युवाओं को संसदीय कार्यवाही और लोकतांत्रिक प्रकिया को समझने के लिए ये अनोखा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इस के जरिए युवा नये भारत के निर्माण में भागीदारी के लिए आगे आएंगे। अलग-अलग क्षेत्र के युवाओं की बौद्धिकता और ऊर्जा से भारत का विश्व गुरु का दर्जा और पुख्ता होगा।