फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   old man Leaved food and water

गरीबी से जूझ रहे बुजुर्ग ने त्यागा अन्न-जल तो आननफानन में गांव पहुंचे अफसर

Sun, 03 Jul 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 03 Jul 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
old man Leaved food and water

कोटेदार की धांधली पर अन्न त्यागने वाले वृद्ध को मरणासन्न देख गांववालों से लेकर अफसरों तक खलबली मच गई। अधिकारी आननफानन में गांव पहुंचे, वृद्ध को अनाज मुहैया कराके तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इतना ही नहीं कोटेदार का कोटा निलंबित कर उसे जेल भी भेज दिया। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव की है।

विज्ञापन


सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड में सरकार की ओर से गरीबों में खानपान सामग्री के समाजवादी राहत पैकेट बंटवाए जा रहे हैं। अतरारमाफ में गरीबी से जूझ रहे (65) वर्षीय प्रताप के परिवार में कुल सात लोग हैं। इकलौता बेटा गोपाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन


गांव में प्रताप, उनकी पत्नी, बहू और बेटे के तीन बच्चे उसके साथ रहते हैं। गोपाल के भेजे पैसों से परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है। अंत्योदय राशन कार्ड होने के बाद भी कोटेदार अनुरुद्ध ने न तो उन्हें समाजवादी राहत पैकेट का लाभ दिलाया और न ही खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन हुआ सतर्क

old man Leaved food and water
कोटेदार की धांधली से दुखी प्रताप ने मंगलवार को अन्न त्याग दिया और घर पर ही बैठा रहा। भूख से बेहाल प्रताप की शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। परिजनों और गांववालों से सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथपांव फूल गए।

ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। जानकारी होते ही शुक्रवार को एक घंटे के अंदर उपजिलाधिकारी सदर नन्हकू, प्रभारी तहसीलदार कुंवर बिहारी निगम, नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी श्रीनगर राजीव यादव, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पीडी अवस्थी वृद्ध के घर पहुंच गए।

चिकित्सकों ने वृद्ध प्रताप की जांच की और तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। अफसरों ने तत्काल गरीब परिवार को राहत पैकेट व अनाज दिलाया। इसके बाद कोटेदार के खिलाफ जांच चली। शुक्रवार देर रात तक चली जांच के बाद अनियमितता मिलने पर कोटा निलंबित करके कोटेदार अनुरुद्ध को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed