फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Six arrested for electrocution deaths of two elephants big news in hindi

Big News: ओडिशा में बिजली के झटके से दो हाथियों की मौत मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें देश की प्रमुख खबरें

Sat, 11 Nov 2023 02:49 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 02:49 AM IST
सार

क्योंझर जिले के सल्लेइक्ला ब्लॉक के तेलकोई में एक हाथी की मौत के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह धान के खेत के पास टस्कर का शव मिला।

विज्ञापन
Odisha Six arrested for electrocution deaths of two elephants big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के क्योंझर और ढेंकनाल में बिजली के झटकों से दो हाथियों की मौत के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। यहां अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इन घटनाओं में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


क्योंझर जिले के सल्लेइक्ला ब्लॉक के तेलकोई में एक हाथी की मौत के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह धान के खेत के पास टस्कर का शव मिला। एक वन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए थे।
विज्ञापन


ढेंकनाल डीएफओ सुमित कर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हाथी की मौत बिजली के तार के संपर्क में आने से हुई। कर ने कहा, बुधवार को दो लोगों को उनके गांव से उठाया गया और बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली के तार बिछाने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वभारती के पूर्व वीसी को कलकत्ता हाई कोर्ट राहत 
कलकत्ता उच्च न्यायालय की तरफ से विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती को रहात मिली है। अदालत ने 29 नवंबर तक गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस से कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज पांच मामलों में 29 नवंबर तक उनकी गिरफ्ताी न की जाए। 

अदालत ने कहा कि 8 नवंबर को कुलपति के रूप में पद छोड़ने के तुरंत बाद शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन द्वारा चक्रवर्ती को नोटिस जारी किए गए थे। न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की अवकाश पीठ ने पूर्व वीसी की याचिका पर तत्काल विचार करते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि इन पांच मामलों के संबंध में 29 नवंबर को अगली सुनवाई तक चक्रवर्ती को गिरफ्तार न किया जाए।

न्यायाधीश ने कहा कि, हालांकि, अदालत के समक्ष राज्य द्वारा अपनाए गए निष्पक्ष रुख को ध्यान में रखना उत्साहजनक है कि यदि वह तारीखों पर और कोर्ट द्वारा तय किए गए तरीके से नोटिस का अनुपालन करता है तो वह कोई भी कठोर कदम नहीं उठाएगा। अदालत ने निर्देश दिया कि इस बीच, चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में पुलिस द्वारा उन्हें जारी किए गए नोटिस पर रोक रहेगी। 

सीजेआई ने कैफे का किया उद्घाटन
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में शुक्रवार को ‘मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन किया। कैफे का संचालन और प्रबंधन पूरी तरह से दिव्यांगजन करेंगे। इस मौके पर सीजेआई ने कहा कि उम्मीद है, बार की ओर से दिव्यांगजनों के इस प्रयास को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रधान न्यायाधीश ने कामकाजी दिन की शुरुआत से पहले अदालत परिसर में अन्य न्यायाधीशों की मौजूदगी में कैफे का उद्घाटन करते हुए बार के सदस्यों से इस पहल को समर्थन देने की अपील की।

कोरोना के साधारण मरीजों के लिए रेमडेसिविर, आइवरमेक्टिन मोलनुपिराविर का इस्तेमाल गलत
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना मरीजों के उपचार प्रोटोकॉल में संशोधन की सिफारिश की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना के गैर गंभीर मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर, आइवरमेक्टिन और मोलनुपिराविर दवा का इस्तेमाल करना गलत है। कहा जा रहा है कि डब्ल्यूएचओ की सिफारिश भारत सहित दुनिया भर के डॉक्टरों के कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता करेगीं।

डब्ल्यूएचओ ने गैर गंभीर रोगियों में एंटीवायरल दवा निर्मट्रेलविर-रिटोनाविर को लेकर भी सिफारिश की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि समय के साथ कोरोना के वायरस और नए स्वरूप के प्रभावों में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए मरीजों पर किसी भी दवा का प्रयोग प्रोटोकॉल के सभी मानकों के आधार पर ही होना चाहिए। मेडिकल जर्नल बीएमजे ने एक अध्ययन के जरिए नई सिफारिशों को प्रकाशित किया है ताकि हर देश के डॉक्टर इसका बारीकी से अध्ययन कर सकें। 

आयुर्वेद का समर्थन 'वोकल फॉर लोकल' का जीवंत उदाहरण : मोदी
नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद का समर्थन करना 'वोकल फॉर लोकल' का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने उपचार की प्राचीन पद्धति लोगों के कल्याण के नए मार्ग प्रशस्त कर रही है। धनतेरस के दिन पड़ने वाले आयुर्वेद दिवस को याद करते हुए एक्स पोस्ट पर कहा, यह उन नवप्रवर्तकों और चिकित्सकों को सलाम करने का अवसर है जो इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिकता के साथ मिश्रित कर रहे हैं, आयुर्वेद को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

भारत-बांग्लादेश नौसेना ने समुद्र में संयुक्त अभ्यास में दिखाई ताकत
बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को भारत व बांग्लादेश की नौसेना ने समन्वित गश्ती के पांचवें संस्करण के तहत साझा अभ्यास किया।

हमास आतंकियों के समर्थक प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज
आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने एक वर्चुअल लेक्चर के दौरान फलस्तीनी आतंकी हमास के समर्थन में बोलने पर प्रो. शर्मिष्ठा साहा और वक्ता सुधन्वा देशपांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में छात्रों ने दावा किया कि साहा ने अपने पाठ्यक्रम एचएस-835 पर चर्चा के लिए देशपांडे (एक कट्टर वामपंथी) को आमंत्रित करने के वास्ते अपने पद का दुरुपयोग किया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि देशपांडे ने फलस्तीनी चरमपंथी जकारिया जुबैदी के कसीदे काढ़े। इससे आईआईटी मुंबई की शैक्षणिक अखंडता व सुरक्षा के लिए संकटकारी परिणाम हो सकते हैं। एजेंसी

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान 10 लोग बेहोश
ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती के दौरान भीड़ बढ़ने से कम से कम 10 श्रद्धालु बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि तड़के हुई इस घटना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिम्मेदार है। कार्तिक महीने में अकसर यहां भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। 

तमिलनाडु में मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में एक मंदिर में शुक्रवार को पेट्रोल बम फेंकने वाले मुरली कृष्णन (39) को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि देवता ने उसकी प्रार्थना नहीं सुनी तो उसने मंदिर पर पेट्रोल बम फेंका। पुलिस ने कहा कि जब उसने पेट्रोल बम फेंका तो वह नशे में था। आरोपी स्थानीय निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि देवता ने जब उसकी प्रार्थनाओं का जवाब नहीं दिया तो उसने निराश होकर मंदिर पर बम फेंका।

जहाज में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, तीन झुलसे
चेन्नई बंदरगाह पर खड़े एक तेल उत्पाद टैंकर में शुक्रवार को भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। ओडिशा से आए भारतीय ध्वज वाले जहाज के इंजन के पास कुछ मरम्मत कार्य करते समय श्रमिकों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया था, जिसकी चिंगारी पाइपलाइन पर जा गिरी और आग लग गई। घटना में टोंडियारपेट निवासी सहाय थंगराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोशुआ, राजेश और पुष्पलिंगम नामक तीन अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत इस मामले पर विचार नहीं किया जा सकता है।


याचिका पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए जस्टिस कौल ने कहा, आप यह कैसे तय कर सकते हैं कि आप जो प्रचार करते हैं उसका पालन बाकी सभी को करना होगा? यह याचिका क्या है? कोई कहेगा कि भारत में इस्लाम की रक्षा करो? कोई कहेगा कि भारत में ईसाई धर्म की रक्षा करो, यह क्या है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed