फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Mallikarjun Kharge says This is your last chance to vote After this there will be no voting

Mallikarjun Kharge: 'आपके लिए मतदान का आखिरी मौका, इसके बाद वोटिंग नहीं होगी', खरगे का सरकार पर तंज

Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Odisha Mallikarjun Kharge says This is your last chance to vote After this there will be no voting
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आडिशा में ईडी के समन के मामलों और नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से अलग होने के घटनाक्रम के बीच बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के बाद देश में वोटिंग नहीं होगी। इस बार आप सभी के पास मतदान करने का आखिरी मौका है। अगर इस बार भी भाजपा जीतने में सफल हुई तो वह भारत में उसी तरह शासन करेगी जैसे पुतिन रूस में कर रहे हैं।

विज्ञापन


भुवनेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर किसी को ईडी नोटिस दे रही है। वे लोगों को डरा रहे हैं। डर के कारण कुछ दोस्ती छोड़ रहे हैं, कुछ लोग दोस्ती छोड़ रहे हैं। कुछ लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ लोग गठबंधन छोड़ रहे हैं। ऐसे क्या लोकतंत्र बचेगा। यह आपके लिए मतदान करने का आखिरी मौका है। इसके बाद कोई मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन

 


संघ, भाजपा और नीतीश पर साधा निशाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि  आरएसएस और भाजपा जहर की तरह हैं। उनसे दूर रहें। अगर लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सत्ता में आए तो तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा। नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि एक व्यक्ति के छोड़ने से महागठबंधन कमजोर नहीं होगा, हम भाजपा को हराएंगे।



राहुल का भी जिक्र किया
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने पर नेताओं को अपनी पार्टियां और गठबंधन छोड़ने की धमकी दी जाती है। खरगे ने दावा किया राहुल गांधी को अक्सर डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, क्योंकि वह भाजपा और आरएसएस का विरोध करते हैं। हालांकि, राहुल गांधी उनके दबाव में नहीं आए और ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे, जो देश को बांटना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed