फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha heinous crime accused BJD councilor Amaresh Jena five associates arrested suspended by party

Odisha: दुष्कर्म का आरोपी बीजेडी पार्षद अमरेश जेना और उसके पांच सहयोगी गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

Sun, 27 Jul 2025 03:25 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 27 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

बीजेडी पार्षद अमरेश जेना को एक 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार और गर्भपात के आरोप में बालासोर से गिरफ्तार किया गया। वह फरार था और जंगल में छिपने की योजना बना रहा था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने उसके पांच साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Odisha heinous crime accused BJD councilor Amaresh Jena five associates arrested suspended by party
आरोपी अमरेश जेना - फोटो : X-@AmareshjenaBJD/ANI

विस्तार

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के पार्षद और बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता अमरेश जेना को रविवार को बलात्कार के एक मामले में बालासोर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले कई दिनों से फरार था और पुलिस को चकमा देकर छिपे हुआ था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद बीजेडी ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया। यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गंभीर बहस का विषय बन गया है।
विज्ञापन


लक्ष्मीसागर थाने में दर्ज शिकायत में एक 19 वर्षीय युवती ने अमरेश जेना पर बलात्कार, गर्भपात, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि जब वह 17 साल की थी, तब जेना ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। फरवरी 2024 में, जब वह दो महीने की गर्भवती थी, तो उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई। इसके साथ ही, उसे धमकाया गया कि वह इस मामले में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन


फरारी के दौरान जंगल में छिपने की थी तैयारी
पुलिस को जेना उसके घर और संभावित ठिकानों पर नहीं मिला, जिसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई। आखिरकार जेना को बालासोर जिले के नीलगिरी क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह एक ऐसे स्थान पर छिपा था, जो जंगल से सटा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जेना का इरादा था कि अगर पुलिस रेड करे तो वह जंगल में भाग जाएगा, लेकिन गुप्त ऑपरेशन के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने तत्काल निलंबित किया
बीजेडी ने जेना की गिरफ्तारी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। भुवनेश्वर बीजेडी अध्यक्ष अशोक पांडा ने कहा कि पार्टी सबसे पहले है। बीजेडी महिलाओं के हक में खड़ी रहती है और इस गिरफ्तारी से पार्टी की छवि को कोई नुकसान नहीं होगा। जेना आरोपी है और उसे कानून की प्रक्रिया का सामना करना होगा।

ये भी पढ़ें- थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा को 13 दिन बाद फिर जेल, अब झालावाड़ हादसे में फंसे; जानें मामला


जेना के पांच सहयोगी भी गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार रात जेना को शरण देने और उसकी फरारी में मदद करने के आरोप में उसके पांच सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया। ये लोग खोरधा और जगतसिंहपुर जिलों के रहने वाले हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है क्योंकि उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में किसानों को नकली बीज-खाद मिलने के दावों पर बवाल, भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

राज्य में लगातार बढ़ते यौन अपराध के मामले
जेना की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में यौन अपराधों को लेकर माहौल गरम है। इसी सप्ताह NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को भी एक इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर पार्टी से निलंबित किया गया था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि राजनीतिक दलों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस नीति है और क्या ऐसे मामलों में तुरंत कठोर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed