{"_id":"6ab94ce2feb059ee12040f0f","slug":"odisha-few-killed-man-injured-as-slab-collapses-due-to-vibration-of-dj-music-at-immersion-procession-update-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से स्लैब गिरा; एक की मौत, नौ घायल; भूस्खलन के बाद छह ट्रेन रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से स्लैब गिरा; एक की मौत, नौ घायल; भूस्खलन के बाद छह ट्रेन रद्द
Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
ओडिशा में भारी बारिश और हादसों से जुड़ी दो घटनाएं सामने आई हैं। खुर्दा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के कंपन से कंक्रीट स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत और नौ लोग घायल हो गए। वहीं, रायगड़ा डिवीजन में भूस्खलन के कारण छह ट्रेनें रद्द की गईं। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
ओडिशा में हादसा
- फोटो : PTI
विस्तार
ओडिशा के खुर्दा जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आवाज में बज रहे डीजे से पैदा हुए कंपन के कारण एक मकान का कंक्रीट स्लैब गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात जटनी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चिंटू बारिक (30) के रूप में हुई है। घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी की हुंकार: मुंबई पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन को मंजूरी; क्या है वजह?
डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है- पुलिस
पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद विसर्जन जुलूस में कथित तौर पर करीब 20 वाहन डीजे सेट लेकर चल रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोले ने बताया कि जुलूस के गुजरने के दौरान इमारत के बाहरी हिस्से में बना कंक्रीट स्लैब अचानक गिर गया। इससे कम से कम 10 लोग घायल हुए, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पुलिस स्थानीय लोगों के उस आरोप की जांच कर रही है कि डीजे से पैदा हुए तेज कंपन के कारण स्लैब गिरा। अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में डीजे को हादसे की वजह पाया गया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद छह ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
ओडिशा के रायगड़ा डिवीजन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने छह ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और प्रभावित रेलखंड पर बहाली का काम करने के लिए लिया गया है। भूस्खलन मालिगुड़ा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच हुआ है। इसके कारण कुछ अन्य ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को उनके मूल स्टेशन से पहले ही रवाना किया गया। रद्द की गई ट्रेनों में राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में स्थिति प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें- राजनीति: खरगे के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 29 सितंबर को होगी दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक
13 जिलों में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति
अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा के कम से कम 13 जिलों में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी है। इनमें बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरी, क्योंझर, नयागढ़, कंधमाल, बोलांगीर और जगतसिंहपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को गंजाम और कोरापुट के उन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, जहां भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है।