फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Gram Samiti elections today 6.65 lakh voters to cast ballots 7300 polling personnel deployed

त्रिपुरा में आज ग्राम समिति चुनाव: 1,095 केंद्रों पर 6.65 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 7,300 मतदानकर्मी तैनात

Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
सार

त्रिपुरा में आज आठ जिलों के 44 प्रखंडों में ग्राम समिति चुनाव के लिए 1,095 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। करीब 6.65 लाख मतदाता वोट डालेंगे, जबकि 7,300 मतदानकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 74 कंपनियां चुनावी सुरक्षा में तैनात रहेंगी। इसके साथ ही राज्य में शहरी निकाय चुनाव की तैयारियां भी जारी हैं।

विज्ञापन
Tripura Gram Samiti elections today 6.65 lakh voters to cast ballots 7300 polling personnel deployed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्रिपुरा में ग्राम समिति चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को (आज) आठ जिलों के 44 प्रखंडों में 1,095 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। करीब 6.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। करीब 7,300 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 74 कंपनियां तैनात रहेंगी।

विज्ञापन


मतदान दलों को सुरक्षा के बीच केंद्रों के लिए किया रवाना
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अनुराग सेन के मुताबिक मतदानकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों को मतदान दलों की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान दलों के साथ राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


1,550 केंद्र चिह्नित, 1,095 पर ही मुकाबला
आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 1,550 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे, लेकिन इनमें से 1,095 केंद्रों पर ही मुकाबला है। सुरक्षा बल मतदान से पहले और मतदान के दौरान इलाके में गश्त तथा निगरानी करेंगे। प्रत्येक प्रखंड के लिए एक सुरक्षित कक्ष और एक मतगणना कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए अमित शाह: कहा- सच्चे स्वयंसेवक ने राम मंदिर आंदोलन को पीढ़ियों का संघर्ष माना

शहरी निकाय चुनाव की तैयारी भी तेज

ग्राम समिति चुनाव के साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तैयारियां भी आगे बढ़ा दी हैं। राज्य में 783 मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित हो चुकी है। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन एक अक्तूबर को होगा। दावे और आपत्तियां आठ अक्तूबर तक दाखिल की जा सकेंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 अक्तूबर को प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed