{"_id":"635578dc97faa571d13d6b46","slug":"odisha-eatery-owner-throws-hot-oil-at-customer-during-quarrel-over-food-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: खाने की कीमत को लेकर हुआ झगड़ा, होटल मालिक ने ग्राहक पर फेंका गर्म तेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: खाने की कीमत को लेकर हुआ झगड़ा, होटल मालिक ने ग्राहक पर फेंका गर्म तेल, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के जाजपुर जिले में रविवार को एक होटल मालिक की ग्राहक के साथ बहस हो गई। खाने के स्वाद और कीमत को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा तो होटल मालिक ने व्यक्ति पर कथित तौर पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटक से करीब पैंतालिस किलोमीटर दूर उत्र पूर्व में बालीचंद्रपुर गांव के निवासी प्रसनजीत परिदा (48 वर्षीय) स्थानीय बाजार में भोजन करने के लिए गए थे। होटल में जब परिदा को खाना परोसा गया तो उन्होंने भोजन के स्वाद की शिकायत होटल मालिक प्रवाकर साहू से की।
विज्ञापन
इसके बाद खाने की कीमत को लेकर ग्राहक और मालिक के बीच भी तीखी नोकझोंक हो गई। साहू ने परिदा पर गर्म तेल फेंका, जिससे उसके चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं है। उनका कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बालीचंद्रपुर पुलिस थाने के निरीक्षक रमाकांत मुदुली ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।