फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha CM Mohan Charan Majhi Air India flight diverted to Kolkata due to inclement weather

Air India: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी का विमान कोलकाता डायवर्ट; भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं हो सकी लैंडिंग

Fri, 05 Sep 2025 01:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 01:44 PM IST
सार

भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, 'मुख्यमंत्री एअर इंडिया की उड़ान (AI 473) में सवार हुए थे, जिसने कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और दोपहर 1:00 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने वाली थी।

विज्ञापन
Odisha CM Mohan Charan Majhi Air India flight diverted to Kolkata due to inclement weather
ओडिशा के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के विमान की लैंडिंग शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं हो सकी। खराब मौसम की वजह से विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया कि खराब मौसम की वजह से ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहे विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के निदेशक प्रधान ने कहा, 'मुख्यमंत्री एअर इंडिया की उड़ान (AI 473) में सवार हुए थे, जिसने कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और दोपहर 1:00 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने वाली थी।
विज्ञापन


एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, '5 सितंबर को दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान संख्या AI473 कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ी। विमान जब अपने गंतव्य के करीब था, तो भुवनेश्वर में प्रतिकूल मौसम के कारण हवाई यातायात नियंत्रण की ओर से उसे कोलकाता की ओर मोड़ने का निर्देश दिया गया। भुवनेश्वर के लिए रवाना करने से पहले कोलकाता में विमान में ईंधन भरा गया, जहां विमान 12:59 बजे उतरा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed