{"_id":"5a92585a4f1c1b0a7b8b90c5","slug":"obc-sacm-cbi-claims-that-accused-of-scam-fled-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"OBC घोटाला: सीबीआई ने किया खुलासा, 2014 में ही फरार हो चुका था कारोबारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
OBC घोटाला: सीबीआई ने किया खुलासा, 2014 में ही फरार हो चुका था कारोबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा निर्यातक के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 389.85 करोड़ रुपये का यह कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हुआ है।अब इस मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने धोखाधड़ी के इस मामले में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जिस कारोबारी के खिलाफ बैंक ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। वह 2014 में ही अपने परिवार के साथ देश छोड़ चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने स्वीकार किया है कि एफआईआर लॉज होने में देरी हुई है। आपको बता दें कि बैंक की शिकायत के 6 महीने बाद हीरा निर्यातक के खिलाफ अगस्त 2017 में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सीबीआई के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने बताया कि ओबीसी को साल 2014 में ही सीबीआई के पास आकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। जब द्वारिका दास इंटरनेशनल के खाते को NPA की श्रेणी में डाला जा रहा था। बैंक 3 साल तक इंतजार करता रहा और उसके बाद सीबीआई से आकर शिकायत की।
विज्ञापन
सीबीआई अब ओबीसी घोटाले में सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह और रवि सिंह से पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सभ्य सेठ इन दिनों दुबई में हैं।