फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oath to Constitution a commitment for life Air Chief Marshal AP Singh at Air Force Academy graduation parade

Hyderabad: 'राष्ट्र की सेवा के लिए ली गई शपथ पूरे जीवन की प्रतिबद्धता', स्नातक परेड में बोले वायुसेना प्रमुख

Sat, 14 Dec 2024 12:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कैडेट्स से कहा कि अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए आप पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। अपनी सीमाएं बढ़ाएं, नए कौशल और क्षमताओं की खोंज करें।

विज्ञापन
Oath to Constitution a commitment for life Air Chief Marshal AP Singh at Air Force Academy graduation parade
वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह - फोटो : PTI-ANI

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने समीक्षा अधिकारी के रूप में हैदराबाद के डंडीगल में वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न भारतीय वायुसेना शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों को अपने प्रशिक्षण के दौरान अपनी कड़ी मेहनत के बारे में बताया।
विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कार्यक्रम को किया संबोधित
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा, "भले ही यह कैडेट या फ्लाइट कैडेत के तौर पर आपकी वर्षों की दृढ़ता और प्रशिक्षण की परिणति है, लेकिन वास्तव में यह केवल शुरुआत है। यह नई सीख की शुरुआत है। यह अनुभवों से भरे जीवन की शुरुआत है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्नातक कैडरों का करियर उन्हें उनकी क्षमताओं को विकसित करने की चुनौती है। 
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा, "अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए आप पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। अपनी सीमाएं बढ़ाएं, नए कौशल और क्षमताओं की खोंज करें। आपको सैकड़ों-करोड़ों रुपये के अत्याधुनिक विमानों के संचालन और रखरखाव करने का मौका मिलेगा।" उन्होंने कैडेटों को याद दिलाया कि उनके कंधों पर अब जो जिम्मेदारी है वह केवल तकनीकी नहीं बल्कि वायु योद्धाओं के रूप में है। उन्हें अपनी भूमिकाओं में लगातार विकास करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक और मानसिक फिटनेस के महत्व पर बात की
वायसेना प्रमुख ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेटों से खेलों में शामिल होने, अपना शौक पूरा करने और पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि दिखाने का भी आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए ली गई शपथ के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा, "आपने जो शपथ ली, वह पूरे जीवन की प्रतिबद्धता है। इसे आपको पूरी ईमानदारी से निभाना है। अब से आप केवल अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीते हैं।"


वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कैडरों को शुभकामनाएं दी और इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए भारतीय वायुसेना की परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed