{"_id":"6389315243f65d7bc72453fc","slug":"nsui-mumbai-president-held-for-cutting-birthday-cake-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI: एनएसयूआई अध्यक्ष ने तलवार से काटा जन्मदिन का केक, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NSUI: एनएसयूआई अध्यक्ष ने तलवार से काटा जन्मदिन का केक, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 02 Dec 2022 04:27 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
मुंबई पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के शहर इकाई के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव (25) को तलवार से जन्मदिन का केक काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब यादव ने विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास अपने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और पुलिस ने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया। अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मुंबई पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन