{"_id":"6176a1f16c052b09e4754e5a","slug":"nsa-ajit-doval-to-virtually-address-pune-dialogue-on-national-security-on-oct-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे डॉयलॉग: आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा, एनएसए डोभाल 28 अक्तूबर को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे डॉयलॉग: आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा, एनएसए डोभाल 28 अक्तूबर को करेंगे संबोधित
Mon, 25 Oct 2021 05:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 25 Oct 2021 05:54 PM IST
सार
इस साल इस संवाद का विषय है, 'आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियां'। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का मुख्य भाषण होगा।
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे डॉयलॉग (PDNS) के छठे आयोजन में 28 अक्तूबर को उद्घाटन भाषण देंगे। यह दो दिनी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस पुणे इंटरनेशनल सेंटर (PIC) ने आयोजित की है।
विज्ञापन
आयोजकों ने सोमवार को बताया कि इस साल इस संवाद का विषय है, 'आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियां'। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का मुख्य भाषण होगा। पीआईसी के ट्रस्टी व पीडीएनएस 2021 के संयोजक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक पाटनकर ने बताया कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी आपदाओं व महामारी का देश की सुरक्षा पर असर को लेकर विचार रखेंगे। इस डॉयलॉग के अन्य वक्ता हैं- नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सेवानिवृत्त जनरल एनसी विज।
विज्ञापन