फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now political temprature sores on citizenship of agartala cn biplab deb

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की नागरिकता पर घमासान, विकिपीडिया के संशोधनों से उठी लपटें

Tue, 07 Aug 2018 03:09 AM IST
रीमा तिवारी, अमर उजाला, अगरतला
रीमा तिवारी, अमर उजाला, अगरतला Updated Tue, 07 Aug 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
now political temprature sores on citizenship of agartala cn biplab deb
Biplab Deb

एनआरसी का अंतिम मसौदा प्रकाशित होने के बाद अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की नागरिकता पर घमासान मचा है। बीते चार दिनों में विकिपीडिया पर उनकी प्रोफाइल में कम से कम 37 बार संशोधन करते हुए संपादकों ने दावा किया है कि देब का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और वह अपने माता-पिता के साथ अवैध तरीके से भारत आए थे। 

विज्ञापन


 फिर भी इस मुद्दे पर विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है। दरअसल, उनकी प्रोफाइल पर बीते बृहस्पतिवार को सुबह किसी ने लिख दिया कि देब का जन्म बांग्लादेश के चांदपुर में हुआ था।  इसमें कहा गया था कि उनका जन्म 25 नवंबर, 1971 को हुआ था।
विज्ञापन


उसके बाद भी प्रोफाइल में कई बार बदलाव किया गया। कभी उनका जन्म त्रिपुरा के गोमती जिले में बताया गया तो कभी बांग्लादेश के चांदपुर में। इसमें लिखा गया था कि वर्ष 1971 में ही माता-पिता के साथ शरणार्थी के तौर पर अवैध तरीके से भारत में घुसने के बाद देब ने त्रिपुरा में पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफाइल में बार-बार होने वाले बदलावों से परेशान मुख्यमंत्री दफ्तर को भी आखिरकार सफाई देनी पड़ी। देब के मीडिया सलाहकार संजय मिश्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री के पिता ने नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत 27 जून, 1967 को राज्य के उदयपुर के बाशिंदे के तौर पर अपनी नागरिकता दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि देब का जन्म गोमती जिला मुख्यालय उदयपुर में 25 नवंबर, 1971 को हुआ था। उन्होंने देब का जन्म बांग्लादेश में होने की खबरों को निराधार बताया।


ऐसी वेबसाइटों की सामग्री की निगरानी जरूरी

देब के मीडिया सलाहकार संजय मिश्र ने कहा है कि विकिपीडिया और ऐसी दूसरी वेबसाइटों की सामग्री की निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रोफाइल में झूठे बदलाव विकास की राजनीति पर भरोसा नहीं करने वाले लोगों की करतूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed