{"_id":"5b5a12404f1c1ba61f8b5526","slug":"now-i-have-to-go-to-house-by-saying-that-azhari-miyan-gone-from-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुझे ‘घर’ जाना है कहकर अस्पताल से चले आए अजहरी मियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब मुझे ‘घर’ जाना है कहकर अस्पताल से चले आए अजहरी मियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी अजहरी मियां को हार्ट और किडनी में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हो चुका था। मिशन अस्पताल में उनका इलाज हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित खंडेलवाल के नेतृत्व में चल रहा था। डॉ. सुमित के मुताबिक बृहस्पतिवार को तबीयत जरा सुधरते ही अजहरी मियां ने कहा था कि अब उन्हें अस्पताल में रहना अच्छा नहीं लग रहा है। वह अपने घर जाना चाहते हैं। डॉक्टरों से इजाजत मिलते ही वह घर चले गए थे।
विज्ञापन
डॉ. सुमित ने बताया कि अजहरी मियां को हार्ट और किडनी की दिक्कत बढ़ गई थी। ब्रेन स्ट्रोक पहले ही हो चुका था, इस वजह उनकी सेहत एकाएक खराब हुई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के अगले ही दिन से अजहरी मियां अपने अजीजों और घरवालों को याद कर रहे थे। गुरुवार शाम अजहरी मियां ने उन्हें बुलाकर कहा था कि वह अब ठीक हैं और अब अपने घर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उनकी तबीयत पहले से काफी सुधर चुकी थी, लिहाजा उनका चेकअप करने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई थी। गुरुवार शाम को वह हास्पिटल से डिस्चार्ज हुए और शुक्रवार शाम को ही उन्होंने अपने अकीदतमंदों से पर्दा कर लिया।
विज्ञापन