फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   noteban: shivsena and MNS attackd on modi government

नोटबंदी: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर कसा तंज, शिवसेना के हमले जारी

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
noteban: shivsena and MNS attackd on modi government
उद्धव और राज ठाकरे

नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही शिवसेना ने अपना तीखा रुख जारी रखा है, वहीं मनसे प्रमुख ने भी पीएम की नोटबंदी पर कड़ी आलोचना की है। एक ओर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना के संपादकीय में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के विवादित बयान का बचाव किया तो वहीं राज ठाकरे ने पीएम मोदी के फैसले पर चुटकी ली।

विज्ञापन


सामना में उद्धव ने गुलाम नबी आजाद की हिमायत करते हुए कहा कि आजाद से माफी मंगवाने से सच्चाई नहीं बदलेगी। 'चलन से हटाए गए नोटों को बदलने के लिए बैंकों की कतारों में लगे 40 शूरवीर देशभक्तों ने बलिदान दिया है।' संपादकीय में ये भी कहा गया है कि एक हमला पाकिस्तानियों ने किया तो दूसरा नोटबंदी का हमला हमारे ही शासनकर्ताओं ने किया है।'
विज्ञापन


आपको बता दें कि राज्यसभा में आजाद ने नोटबंदी से होने वाली मौतों की तुलना उड़ी हमले में शहीद होने वाले जवानों से की थी।

लाइन में लगे जिनकी मौत हुई क्या उनके पास कालाधन था ?

noteban: shivsena and MNS attackd on modi government

संपादकीय ने ये भी कहा है कि अगर 40 लोगों की संख्या 40 लाख में भी बदल जाएगी तो भी सरकार इसे देशभक्ति का बलिनदान बताएगी। वहीं दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पीएम मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि पीएम नोटबंदी की घोषणा कर रहे हैं और जनार्दन रेड्डी अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। ठाकरे ने ये भी कहा कि 'गोवा में मोदी कालेधन पर भावुक भाषण देते हैं और शाम को शरद यादव की तारीफ करते हैं"।

राज ठाकरे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'बैंक और एटीएम के बाहर लाइन में लगे कम से कम चालीस लोगों की मौत हुई है, क्या इन लोगों के पास कालाधन था?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed