फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northwest and Central India will get relief from heat after two days Weather Update in hindi

Weather Update: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो दिन बाद गर्मी से मिलेगी राहत, ओडिशा में हीटवेव से 34 की मौत

Tue, 04 Jun 2024 11:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 11:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश का कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.4 और 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Northwest and Central India will get relief from heat after two days Weather Update in hindi
गर्मी - फोटो : is

विस्तार

देश में गर्मी अपने चरम पर है। लोग सूरज की तपिश से बेहाल हैं। ओडिशा में हीटवेव के कारण 34 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार तक राज्य भर में 149 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 34 मौतों की पुष्टि गर्मी से संबंधित बीमारी के कारण हुई है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने बयान में कहा कि अन्य मौतों की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने दो दिन बाद गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद जताई है। सोमवार को 17 स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इससे लोगों के स्वास्थ्य और आजीविका पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 4-5 जून को, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में 7 जून तक और बिहार में 6-7 जून को गर्मी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.4 और 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed