फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no place for students to study as farmer lock 250 stray cow in school

प्रशासन से नाराज किसानों ने स्कूल में बांधी 250 गाय, घर जाने को मजबूर हुए छात्र

Wed, 30 Aug 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
no place for students to study as farmer lock 250 stray cow in school
प्रतीकात्मक चित्र

लखीमपुर खीरी में किसानों ने एक प्राइमरी स्कूल में लगभग 250 गायों को बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि इन दिनों भटके पशुओं के कारण फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। जिस वजह से उन्होंने भटकी गायों को स्कूल में बंद करके रखा है। किसानों की मांग है कि इन आवारा पशुओं के लिए एक आश्रय गृह दिया जाए, जिससे फसलों का नुकसान कम हो। 

विज्ञापन


स्कूल में गाय होने के कारण बच्चों के पढ़ने के लिए कोई जगह नहीं बच्ची है। जगह न होने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया है। बच्चों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह समस्या कब तक खत्म होगी और वह वापस स्कूल में पढ़ाई के लिए जा सकेंगे। बच्चों के साथ-साथ स्कूल के टीचरों को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मवेशियों को यूनीक नंबर देने के लिए काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों ने बताया कि इलाके में इन दिनों हजारों की तादात में भटके हुए जानवार घूम रहे हैं, जो लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। 


बता दें कि इस तरह की यह चौथी घटना है जो जिले से सामने आई है। जिसमें किसानों ने भटके हुए जानवर और गायों को स्कूल में बंद कर दिया। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी बुधप्रिया सिंह का कहना है कि स्कूल पर गुस्साए ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद स्कूल के बच्चों को घर भेज दिया गया। 

मामले के तूल पकड़ने पर नाखा पुलिस पोस्ट के इन-चार्ज और वरिष्ठ अधिकारी ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल तब तक बंद रहेगा, जब तक प्रशासन भटके हुए जानवरों के लिए कोई आश्रय गृह नहीं बनवा देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed