शादी में खर्चे पांच लाख से ज्यादा तो करानी होगी गरीब लड़की की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वो दिन दूर नहीं जब आपके जानने वाले आपको अपने घर शादी का निमंत्रण न दें। अगर लोकसभा में ये बिल पास हो गया तो खर्चों में कटौती करने के लिए, ऐसा हो सकता है।
दरअसल कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने एक बिल पेश किया है जिसके अनुसार अगर शादी में 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए या ज्यादा मेहमान बुलाए तो किसी गरीब की बेटी की शादी में मदद करनी होगी।
मसलन शादी में अगर कोई 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करता है तो उसे इस राशि का 10% गरीब परिवार की लड़की की शादी के लिए देना होगा। साथ ही बिल में कहा गया है कि अगर ये बिल कानून में तब्दील होता है तो सभी शादियों का 60 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।
'शादियों में बढ़ गया दिखावे का ट्रेंड'
इस बिल को (Compulsory Registration and Prevention of Wasteful Expenditure) Bill, 2016, के नाम से लिस्ट किया गया है। ये प्राइवेट मेंबर बिल है जो लोकसभा के अगले सेशन में टेबल किया जाएगा।
रंजीत ने पीटीआई से कहा कि इस बिल को लाने का मकसद शादियों में ज्यादा खर्च और बर्बादी को रोकना है। लोगों को मैरिज प्रोग्राम सादे तरीके से करने चाहिए। उन्होंने कहा, “शादी दो लोगों के बीच का पवित्र बंधन है।
बदकिस्मती से इन दिनों शादियों में दिखावे का ट्रेंड बढ़ गया है। ये पैसे की बर्बादी है। इन दिनों लोग पैसा और शोहरत दिखाने के लिए बेतहाशा खर्च करते हैं।” “इसकी वजह से गरीब परिवारों पर इस बात का दबाव बढ़ जाता है कि वो भी अपने यहां शादियों पर ज्यादा खर्च करें। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि ये हमारे समाज के लिए अच्छा नहीं है।”