{"_id":"5fbe7b8f8ebc3e9b8268cd80","slug":"no-entry-without-corona-negative-report-in-maharashtra-rule-implementation-began","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः बिना कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में नो एंट्री नियम पर अमल शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः बिना कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में नो एंट्री नियम पर अमल शुरू
Wed, 25 Nov 2020 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:13 PM IST
सार
- बगैर रिपोर्ट के मुंबई पहुंचे ज्यादातर यात्री
- बाहर से आई गाड़ियों में मिले 5 पॉजिटिव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र में जारी किए गए नए दिशा-निर्देश पर बुधवार से अमल शुरू हो गया। दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे कोरोना महामारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार का डर सच साबित होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
जो यात्री विमान, रेलगाड़ी और सड़क मार्ग से मुंबई आ रहे हैं उनसे आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसके पास रिपोर्ट नहीं है उनका टेस्ट भी कराया जा रहा है। बुधवार को कोरोना से प्रभावित दिल्ली, गुजरात, राजस्थान व गोवा से मुंबई आए यात्रियों की बीएमसी मेडिकल टीम ने जांच की जिसमें से पांच यात्री पॉजिटिव पाए गए। देर रात आने वाली ट्रेनों से आए यात्रियों की जांच बाकी थी। पहले दिन छह रेलवे स्टेशनों पर करीब 20 हजार यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस से आए तीन यात्री कोरोना संक्रमित
बुधवार को अवध एक्सप्रेस से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचे तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। दादर और बोरीवली में 1-1 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिला है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) एच/वेस्ट वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर विनायक विसपुते ने बताया कि अवध एक्सप्रेस से आए तीन यात्रियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इसी तरह जयपुर एक्सप्रेस से बोरिवली आया और सौराष्ट्र एक्सप्रेस मेल से दादर आया एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
पहले इन लोगों का एंटीजेन टेस्ट कराया गया। उसके बाद प्रोटोकॉल के तहत आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उन्हें सीसीसी-2 में शिफ्ट कर दिया गया है। रेलवे से उसके पूरे डिब्बे के यात्रियों की जानकारी मांगी गई है। सभी से संपर्क कर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी।