फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no-ebola-case-in-india-government-strengthens-alert-and-preparedness

Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर केंद्र अलर्ट, सूत्रों का दावा- भारत में अब तक कोई मामला नहीं

Thu, 21 May 2026 12:26 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 12:26 AM IST
सार

इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का आकलन किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद निगरानी और रोकथाम उपायों को और सख्त किया गया है।

विज्ञापन
no-ebola-case-in-india-government-strengthens-alert-and-preparedness
इबोला वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में इबोला वायरस रोग को लेकर तैयारियों और प्रतिक्रिया व्यवस्था का आकलन किया गया। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर निगरानी के साथ तैयारियों को और मजबूत किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: एनसीपी में टूट की अटकलों से मचा बवाल! 22 विधायकों को लेकर उठे सवाल; अजित पवार गुट ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दिए गए क्या निर्देश?
बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्तरों पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्री-अराइवल और पोस्ट-अराइवल स्क्रीनिंग, क्वारंटीन प्रोटोकॉल, मरीज प्रबंधन, रेफरल व्यवस्था और लैब परीक्षण से जुड़े विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव ने समन्वित निगरानी, समय पर रिपोर्टिंग और चिन्हित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय में सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को भी सतर्क किया गया है और वे आवश्यक निगरानी एवं रोकथाम उपाय कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- घबराने की जरूरत नहीं
मंत्रालय ने कहा कि भारत को ऐसी परिस्थितियों से निपटने का पूर्व अनुभव है। वर्ष 2014 में अफ्रीका में फैले इबोला प्रकोप के दौरान भी इसी तरह के एहतियाती कदम प्रभावी ढंग से लागू किए गए थे। केंद्र सरकार ने कहा है कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सलाह का पालन करने की अपील की है।


दुनियाभर में कुल 668 मामलों की पहचान
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में बंडिबुग्यो वायरस के कारण इबोला का प्रकोप देखा गया है। 18 मई तक कुल 528 संदिग्ध मामले और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कुल 668 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 541 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और 127 युगांडा में हैं। हालांकि, कांगो के कुछ क्षेत्रों में असुरक्षा और आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण संपर्कों की निगरानी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: NIA: पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को गोपनीय सुरक्षा जानकारी देने वाला जासूस रियाज कोलकाता से गिरफ्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया मंच X पर जारी बयान में कहा कि युगांडा में सामने आए 12 संदिग्ध मामलों में से दो की लैब जांच में इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि बाकी मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed