फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no confidence motion against me Nagaland cm Shurohozli Lejitsu says on governmnet crisis

नगालैंड का राजनीतिक संकट, सीएम लीजीत्सू का दावा- मेरे खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं

Sat, 15 Jul 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Sat, 15 Jul 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
no confidence motion against me Nagaland cm Shurohozli Lejitsu says on governmnet crisis
नगालैंड का राजनीतिक संकट फिलहाल टलता नजर आ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सू ने दावा किया है कि उनकी सरकार के लिए कोई खतरा नहीं है। सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन


सीएम शुरहोजेली लीजीत्सू ने समाचार ऐजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। शुरहोजेली लीजीत्सू ने कहा कि जब मेरे खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं है तो मुझे फ्लोर पर जाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सामान्य तौर पर चल रही है और मजबूत हो रही है। सीएम शुरहोजेली लीजीत्सू ने दावा किया कि सभी दल के उनके साथ हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम टी आर जेलियांग ने किया था सरकार बनाने का दावा
बता दें कि नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग ने सरकार बनाने का दावा किया था जिसके बाद राज्यपाल ने लीजीत्सू को 15 जुलाई को या इससे आपातकालीन सत्र बुलाकर विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के आदेश के बाद मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सू को विश्वास मत हासिल करने के लिए 15 जुलाई तक विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने के राज्यपाल पी बी आचार्य की ओर से दिए गए निर्देश को खारिज कर दिया। जेलियांग ने दावा किया था कि उन्हें 60 सदस्यीय सदन में एनपीएफ के 37 विधायकों और सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 


नगालैंड विधानसभा की स्‍थिति
नगालैंड विधानसभा में फिलहाल 59 विधायक हैं। विधानसभा में एनपीएफ के 47, भाजपा के चार विधायक हैं। आठ सदस्य निर्दलीय हैं। नार्दन अंगामी की 1 सीट अभी खाली है जिस पर आगामी 29 जुलाई को उपचुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed