फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no bilateral talks in saarc between Rajnath Singh and Pak Interior Minister Chaudhry Nisar Ali Khan

सार्क सम्मेलन: राजनाथ सिंह नहीं करेंगे पाकिस्तानी गृह मंत्री से मुलाकात

Thu, 04 Aug 2016 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
no bilateral talks in saarc between Rajnath Singh and Pak Interior Minister Chaudhry Nisar Ali Khan
गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान
सार्क सम्मलेन में भाग लेने पाकिस्तान गए राजनाथ सिंह की पाकिस्तानी गृह मंत्री से मुलाकात की अटकलों पर विराम लगाते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है दोनों देशों के गृह मंत्री के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहसचिव राजीव महर्षि ने बताया, 'गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी'। 
विज्ञापन


राजीव महर्षि ने बताया, ' 3 अगस्त सार्क सम्मेलन में सभी देशों के मंत्रियों के बीच हुई बैठक में आंतकवाद के मुद्दे पर बात हुई। सार्क देशों में हो रही आतंकवाद की घटनाएं और उसको रोकने के उपायों पर खासकर चर्चा हुई। भारत ने सार्क में आतंकवाद की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने संबंधी चार प्रस्ताव सार्क में रखे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह को पाकिस्तान में मिली राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

no bilateral talks in saarc between Rajnath Singh and Pak Interior Minister Chaudhry Nisar Ali Khan
राजनाथ स‌िंह - फोटो : PTI
केंद्रीय गृहसचिव ने आगे बताया कि भारत ने सार्क देशों के आतंकवाद निरोधक एजेंसियों के बीच 22-23 सितंबर को बैठक की मेजबानी का प्रस्ताव भी रखा है।

गौरतलब है कि राजस्थान सिंह बुधवार को सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंचे। बतौर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का यह पहला पाकिस्तानी दौरा है। हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की धमकियों के चलते राजनाथ सिंह को पाकिस्तान में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा दी गई है।

इससे पहले अटकलें लगायी जा रहीं थी कि 8 जुलाई को घाटी में बुरहान वानी के मौत के बाद से हो रहे हिंसक प्रदर्शन से भारत-पाक के रिश्तों में आए तनाव पर राजनाथ सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed