फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar should be arrested if any liquor is found in Bihar, says Ram Vilas Paswan

'बिहार में कहीं भी शराब मिली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजो जेल'

Sat, 08 Oct 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar should be arrested if any liquor is found in Bihar, says Ram Vilas Paswan
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार में नए शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पासवान ने कहा, 'अगर बिहार में कहीं भी शराब बरामद होती है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री का यह बयान 2 अक्टूबर से राज्य में नए शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद आया है। बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश पर स्टे लगा दिया था, जिसमें पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पुराने शराबबंदी कानून को रद्द कर दिया था। पुराना शराबबंदी कानून राज्य में इसी साल 5 अप्रैल को लागू हुआ था। 
विज्ञापन


तालिबानी कानून के खिलाफ पासवान
केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा, 'जैसा कि प्रावधान है कि अगर घर में शराब मिलती है, तो परिवार के सभी बालिग सदस्य जेल जाएंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए अगर राज्य में कहीं भी शराब बरामद होती है।'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने शराबबंदी के मसले पर लोक जनशक्ति पार्टी का रूख स्पष्ट करते हुए कहा, 'हम राज्य में शराबबंदी के समर्थन में हैं, लेकिन नए शराबबंदी कानून में मौजूद तालिबानी प्रावधानों के खिलाफ हैं।' पासवान नए शराबबंदी कानून के जिस प्रावधान का उल्लेख कर रहे हैं, 'वह घर में शराब पाए जाने पर परिवार के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू यादव पर भी साधा निशाना

Nitish Kumar should be arrested if any liquor is found in Bihar, says Ram Vilas Paswan
नीतीश कुमार के साथ रामविलास पासवान ने हाल के दिनों में रेप के आरोपी विधायक राजवल्लभ यादव से मुलाकात को लेकर लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। पासवान ने कहा कि रेप का आरोपी विधायक लालू यादव से मदद मांगने की खातिर गया था, जैसा कि विधायक को बचने की उम्मीद नहीं है। रेप के आरोपी विधायक बेल पर जेल से बाहर थे और उन्हें वापस जेल जाना है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और इस मामले में भी न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed