फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin Gadkari is also falling ill due to Delhi pollution

Nitin Gadkari: दिल्ली के प्रदूषण से नितिन गडकरी भी हो रहे बीमार, चार दिन में ही हो जाता है इन्फेक्शन

Tue, 19 Dec 2023 06:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Dec 2023 06:23 PM IST
सार

गडकरी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 450 किमी तक चल सकती है। आने वाले सालों में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक बसें आ रही हैं। पंजाब और हरियाणा में 180 प्रोजेक्ट के तहत पराली से इथेनॉल बनाने का कार्य गति से चल रहा है...

विज्ञापन
Nitin Gadkari is also falling ill due to Delhi pollution
नितिन गडकरी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पर्यावरण के प्रति चिंता जताते हुए कहा है कि उन्हें चार दिन दिल्ली में रह कर ही इन्फेक्शन होने लगता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 40-45 फीसदी प्रदूषण ट्रांसपोर्ट से होता है। एक डिजिटल कॉन्क्लेव में उन्होंने अपने मंत्रालय द्वारा उठाए गए और उठाए जाने वाले मुख्य कदमों की जानकारी दी।

विज्ञापन

गडकरी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 450 किमी तक चल सकती है। आने वाले सालों में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक बसें आ रही हैं। पंजाब और हरियाणा में 180 प्रोजेक्ट के तहत पराली से इथेनॉल बनाने का कार्य गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे अब श्रीलंका और बांग्लादेश इथेनॉल भारत से मांग रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने अपने वेस्ट टू वेल्थ मिशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि वे कूड़े-कचरे को इस्तेमाल में ला कर विकास का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं,  इससे पर्यावरण में काफी सुधार आने के अवसर है। दिल्ली में गाजीपुर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल कर प्रदूषण कम फैलने की बात कही, इससे युवाओं में रोजगार के अवसर भी तेजी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट का ज़िक्र करते हुए बताया कि वे चेन्नई में चार स्तर की सड़क निर्माण की योजना बना रहे हैं, जिसमे नीचे रोड, इसके ऊपर दो फ्लाईओवर की लेयर और फिर मेट्रो की लेयर होगी। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक मेट्रो निर्माण की योजना साझा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हो रही कमाई के बारे में बताया कि उससे आने वाले पैसे को वे सामाजिक कार्यों में लगाते हैं। सोशल व्यवसाय से उन्हें लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed