फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niti Aayog releases compendium on Covid practices by states-UT

कोरोना संकट से निपटने को नीति आयोग ने राज्यों के लिए जारी की उपाय पुस्तिका

Wed, 25 Nov 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Niti Aayog releases compendium on Covid practices by states-UT
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो

नीति आयोग ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और उसे फैलने से रोकने को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशें में अपनाई गई गतिविधियों की जानकारी देने को लेकर पुस्तिका जारी की।

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने पुस्तिका जारी की। कांत ने पुस्तिका की भूमिका में कहा, 'हमें महामारी से निपटने के लिए वैश्विक गतिविधियों से काफी कुछ सीखना है, लेकिन हमने जो वास्तव में तौर-तरीकों को अपनाया, उस पर भी गौर करना महत्वपूर्ण है।’’
विज्ञापन



उन्होंने लिखा है, '...इस प्रकार की सूचना, गतिविधियों के प्रसार से राज्य एक-दूसरे से सीखते हैं और उन्हें एक जैसी समस्या के समाधान के तलाशने में मदद मिलती है।' आयोग ने बयान में कहा कि उसने राज्यों से ई-मेल और टेलीफोन के जरिए उनसे उन गतिविधियों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया जिसे वे कोविड-19 महामारी से निपटने और उसकी रोकथाम में उपयोगी और प्रभावी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार पुस्तिका में गतिविधियों के बारे में जानकारी छह खंडों ...सार्वजनिक स्वास्थ्य और क्लिनिकल कदम, सरकारी प्रणाली, डिजिटल स्वास्थ्य, एकीकृत मॉडल, प्रवासियों और अन्य वंचित तबकों का कल्याण और अन्य गतिविधियों...में रखी गई हैं।


बयान के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनायी गयी गतिविधियों में संक्रमित व्यक्तियों को पता लगाना, परीक्षण के लिये मोबाइल वैन का उपयोग तथा लोगों के घरों तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed