पूर्व सीएम के बेटे नितेश की दबंगई, इंजीनियर को पहले कीचड़ से नहलाया फिर रस्सी से बांधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अफसर को पीटे जाने का मामला अभी शांत ही हुआ था कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही मामला सामने आ गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद नारायण राणे के विधायक बेटे नितेश राणे (कांग्रेस) ने इंजीनियर पर बाल्टी भरकर कीचड़ डलवा दिया। उन पर समर्थकों के साथ मिलकर इंजीनियर को रस्सी से बांधे जाने का भी आरोप है।
घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा। हालांकि बाद में नितेश ने कहा कि इंजीनियर पर कीचड़ इसलिए डलवाया, ताकि वह समझ सके कि जनता को क्या-क्या परेशानी झेलनी पड़ती है। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो नितेश ने कंकावली थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147 आदि के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे
सिंधुदुर्ग के एसपी दीक्षित गेदम ने बताया कि नितेश और उनके दो समर्थकों को सरेंडर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि नितेश राणे गुरुवार सुबह मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास बने एक पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पुल के इंजीनियर प्रकाश शेडकर के साथ उन्होंने बदसलूकी की। इसके बाद समर्थकों के साथ मिलकर राणे ने इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डलवा दिया।Congress MLA Nitesh Narayan Rane surrenders before Kankavali police. FIR has been registered against him & 40-50 supporters under Sections 353, 342, 332, 324, 323, 120(A), 147, 143, 504, 506 of IPC. He & his supporters threw mud on an engineer earlier today. pic.twitter.com/QG9bQpofzT
— ANI (@ANI) July 4, 2019
महाराष्ट्र के कांकावली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौच करने और उसे कीचड़ से नहलाने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और विधायक नितेश राणे गुरुवार को कांकावली के पास राजमार्ग का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान राणे को जब मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढे दिखाई दिए तो वह भड़क गए। उन्होंने इंजीनियर प्रकाश शेडकर को वहां बुलाया और उनके साथ गाली-गलौच की। इसके बाद कीचड़ से भरी बाल्टी का पानी उनके ऊपर डाल दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने भी ऐसा किया। फिर इंजीनियर को पुल पर खड़ा करके उसे बांधने की कोशिश की।
पिता ने बेटे के व्यवहार को बताया गलत
दूसरी तरफ नारायण राणे ने अपने बेटे के बर्ताव पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, 'हाईवे के लिए प्रदर्शन ठीक, लेकिन हिंसा पूरी तरह गलत है। यदि एक पिता बगैर गलती के माफी मांग सकता है तो बेटे को माफी मांगनी पड़ेगी'Narayan Rane, Rajya Sabha MP on his son and MLA Nitesh Rane and his supporters attacking Govt officer: Why won't I ask him to apologise? He is my son. If a father can aplogise for no fault of his, son will have to apologise https://t.co/RTffIgSL3w
— ANI (@ANI) July 4, 2019
अब से मैं हाथ में एक डंडा लेकर इस हाईवे के मरम्मत के काम की पड़ताल करूंगा। रोज सुबह 7 बजे मैं यहां आऊंगा और देखता हूं कि सरकार हमसे कैसे जीतती है।' -नितेश राणे
समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो जारी किया है। जिसमें राणे इंजीनियर से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब इंदौर-3 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई करके चर्चा में छाए हुए हैं। कांग्रेस लगातार उनपर हमला करते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रही है।
26 जून को आकाश ने एक जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें अदालत से जमानत मिली है। उनकी इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं और उन्होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान इसपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि बेटी किसी का भी बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आकाश के पिता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदीजी की टिप्पणी उसके (आकाश) राजनीतिक जीवन के लिए सीख है। मोदीजी मेरे लिए पिता और आकाश के लिए पितामह तुल्य हैं। उनकी डांट आकाश के राजनीतिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे सुधार होगा। उनकी कही बात में अपनापन छुपा हुआ है।