Nimbu Pahad Mining: झारखंड के खनन घोटाले की जांच में तेजी, कोलकाता-पटना सहित 16 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने झारखंड के निम्बू पहाड़ में अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। अधिकारी के मुताबिक छापेमारी झारखंड के कुछ ठिकानों के साथ-साथ कोलकाता और पटना में भी की गई है।
विस्तार
झारखंड, बंगाल और बिहार के ठिकानों पर तलाशी
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान ने झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के कई ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि इसने झारखंड के साहिबगंज में 11 जगहों पर तलाशी ली गई। रांची में तीन जगहों और पटना और कोलकाता में एक-एक स्थान पर संदिग्धों और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली गई।
हाईकोर्ट के आदेश पर जांच, लाखों की नकदी और सोना-चांदी भी जब्तIllegal mining case in Jharkhand | CBI conducts raids at 16 locations in 3 States including Jharkhand, West Bengal and Bihar. Rs 50 lakh in cash, one kg of gold and a few pieces of silver jewellery recovered
विज्ञापन विज्ञापन
(Photo source: CBI) pic.twitter.com/vAVZhf6zrg — ANI (@ANI) November 5, 2024
जांच अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। गौरतलब है कि नींबू पहाड़ में अवैध पत्थर खनन घोटाले से जुड़े मुकदमे की सुनवाई के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर 23 नवंबर, 2023 को मामला दर्ज किया था।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.