{"_id":"6606c4ed8f191023d6071363","slug":"nia-summons-8-tmc-leaders-in-2022-blast-case-party-suspects-bjp-plot-latest-news-update-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 Blast Case: एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को किया समन; पार्टी ने भाजपा पर जताया संदेह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2022 Blast Case: एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को किया समन; पार्टी ने भाजपा पर जताया संदेह
Fri, 29 Mar 2024 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:11 PM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठों को शनिवार सुबह 11 बजे अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है। इसकी वजह बताई गई है कि वे पहले भेजे गए समन के बाद पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को फिर से समन किया है। सभी को 2022 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। टीएमसी ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठों को शनिवार सुबह 11 बजे अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है। इसकी वजह बताई गई है कि वे पहले भेजे गए समन के बाद पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। तब उन्हें 28 मार्च को कोलकाता के पास न्यू टाउन में एनआईए कार्यालय आने को कहा गया था।
विज्ञापन
बता दें कि 3 दिसंबर, 2022 को भूपतिनगर में एक विस्फोट से फूस की छत वाला एक कच्चा घर धराशायी हो गया था। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एनआईए के कदम के पीछे विपक्षी भाजपा का हाथ है। घोष ने दावा किया कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसी को पूर्ब मेदिनीपुर जिले के टीएमसी नेताओं की एक सूची मुहैया कराई है। एनआईए उनके घरों पर छापेमारी करने और उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन