फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia raids on 16 place in Srinagar and Delhi for terror funding probe

टेरर फंडिंग के शक में NIA ने दिल्ली-श्रीनगर में 16 जगहों पर की छापेमारी

Wed, 06 Sep 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
nia raids on 16 place in Srinagar and Delhi for terror funding probe
एनआईए - फोटो : ANI

एनआईए ने बुधवार की सुबह 16 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने श्रीनगर में 11 लोकेशन पर और दिल्ली में पांच जगहों पर हवाला के जरिए पाकिस्तान से फंड ट्रांसफर और कश्मीर में अशांति फैलाने के आरोप में छापेमारी की है। इस फंड का इस्तेमाल घाटी में अशांति फैलाने और सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाजी की साजिश में इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन

 

 

पढ़ें: टेरर फंडिंगः एनआईए ने फिर की गिलानी के बेटों से पूछताछ

इस रेड में दिल्ली के हवाला डीलर्स और बिजनेसमैन भी शामिल हैं, जो सीमा पार से व्यापार करते हैं। एनआईए प्रमुख शरद कुमार ने कहा कि हमें ताजा जानकारी मिली थी कि जम्मू-कश्मीर, पीओके और सीमा पार से हो रहे व्यापार में हवाला के जरिए अलगाववादी नेता और हिंसा फैलाने वालों को पैसे भेजे जा रहे हैं, जिसके बाद हमने यह कार्रवाई की। 

गौरतलब है कि इससे पहले 24 जुलाई को एनआईए ने सात अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तान से फंड ट्रांसफर और घाटी में अशांति फैलाने के आरोप में किया गया था। बता दें कि घाटी में हिंसक प्रदर्शन के कारण इस साल अबतक 100 आम नागरिक अपनी जान गवां चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed