{"_id":"6459df93a2224f5b4c020d96","slug":"nia-conducts-raids-across-tamil-nadu-districts-in-banned-organisation-pfi-case-news-and-updates-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में पीएफआई से जुड़े मामले में एनआईए की चार जिलों में छापेमारी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में पीएफआई से जुड़े मामले में एनआईए की चार जिलों में छापेमारी, पांच गिरफ्तार
Tue, 09 May 2023 06:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 09 May 2023 06:16 PM IST
सार
इस छापेमारी में दिंदिगुल के पझानी से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद कैसर बताया गया है और कहा गया है कि वह मदुरै क्षेत्र में पीएफआई का अध्यक्ष था।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया और छह स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे गए। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ राज्य में पिछले साल दर्ज आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में चेन्नई के अब्दुल रज्जाक (47), मदुरै के वकील मोहम्मद यूसुफ (35) और वकील एम मोहम्मद अब्बास (45), डिंडीगुल के काइजर ए (45) और थेनी के साथिक अली (39) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार जिन जगहों की तलाशी ली गई उनमें आरोपियों की संपत्तियां शामिल थीं और इनमें ज्यादातर घर और फार्महाउस थे। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी में धारदार हथियार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज समेत कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एनआईए ने कहा, 'जांच के दौरान पता चला था कि आरोपियों ने अपने 'कथित दुश्मनों' को खत्म करने की साजिश रची थी और योजना बनाई थी। उनके निशाने पर वे लोग थे जो पीएफआई की विचारधारा से नहीं जुड़े थे और पीएफआई के 2047 तक भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की योजनाओं का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
इस छापेमारी में दिंदिगुल के पझानी से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। इस व्यक्ति का नाम काइजर ए बताया गया है और कहा गया है कि वह मदुरै क्षेत्र में पीएफआई का अध्यक्ष था।