फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested retired ACP of Delhi Police who gave arms to pro khalistan militant

सेवानिवृत्त एसीपी ने खालिस्तानी समर्थक को दिए हथियार, एनआईए ने किया गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 08:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
NIA arrested retired ACP of Delhi Police who gave arms to pro khalistan militant
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली के 62 साल के सेवानिवृत्त एसीपी सुंदरलाल पराशर को हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने खालिस्तानी आंदोलन के समर्थक को हथियार मुहैया करवाए थे। 

विज्ञापन


एनआईए ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने एक संदिग्ध आतंकी के साथ 250 बार फोन पर बात की है। दो दिसंबर को एटीएस ने 42 साल के हरपाल सिंह नाइक को गिरफ्तार किया था। जनवरी में मामले को पुणे एटीएस से लेकर एनआईए को सौंप दिया गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को अदालत ने पराशर को 14 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एनआईए का आरोप है कि नाइक के पास देश में बनी बंदूक और पांच राउंड कार्टरेज हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि नाइक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। जहां वह अलग खालिस्तान का प्रचार और उग्रवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश किया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में इसी मामले में दिल्ली के रहने वाले मोहिउद्दीन सिद्दिकी को गिरफ्तार किया गया था। उसपर आरोप था कि नवंबर 2018 में उसने नाइक तक एक अन्य शख्स के जरिए अवैध हथियार पहुंचाए थे। 24 अप्रैल को एनआईए ने दिल्ली से पराशर को गिरफ्तार किया और अदालत के सामने पेश किया। जहां से उसे 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed