{"_id":"6063ef1a8ebc3edb551fa70d","slug":"nia-arrest-coal-trader-in-mansukh-hiran-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मनसुख हिरेन हत्या मामले में एक और कारोबारी गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: मनसुख हिरेन हत्या मामले में एक और कारोबारी गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ
Wed, 31 Mar 2021 09:10 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:10 AM IST
सार
- एंटीलिया के बाहर कथित विस्फोटक कार मिलने का मामला
- कोल कारोबारी पर सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप
- मनसुख हिरेन की हत्या के बाद खुले कई राज
विज्ञापन
एनआईए की फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मनसुख हिरेन की हत्या में एक और व्यापारी को धर दबोचा है। NIA ने अहमदाबाद से इस व्यापारी को गिरफ्तार किया है। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कथित विस्फोटक कार मिली थी उसमें इसका भी हाथ था। अधिकारी ने पूछताछ के बाद इसको हिरासत में लिया। पिछले दिनों पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और नरेश गौर ने पुलिस पूछताछ में कोल कारोबारी ठक्कर का नाम बताया था।
विज्ञापन
सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार
एनआईए अधिकारी ने बताया कि कोल कोरोबारी किशोर ठक्कर ने सिम कार्ड खरीदकर नरेश गौर को दिया। अधिकारी ने बताया कि राज्य एटीएस ने हिरन की हत्या की जांच के सिलसिले में निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिये नरेश गौर को गुजरात से सिम कार्ड खरीदने के संबंध में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
5 मार्च को हिरेन का मिला था शव
बता दें कि मनसुख हिरेन ठाणे का रहने वाला था और कथित तौर पर एसयूवी कार का मालिक था जो उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर 25 फरवरी को मिली थी इस कार में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। हिरेन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा क्रीक में पाया गया था।
विज्ञापन