फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC issues notices to Centre, Assam, Mizoram on border clash

असम-मिजोरम सीमा विवाद: मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन, एनएचआरसी का केंद्र व दोनों राज्य सरकारों को नोटिस

Mon, 23 Aug 2021 08:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी गुवाहाटी, पीटीआई
गुवाहाटी, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 08:35 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार और असम व मिजोरम सरकारों को नोटिस जारी किया है। 
 

विज्ञापन
NHRC issues notices to Centre, Assam, Mizoram on border clash
असम और मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : facebook

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार और असम व मिजोरम सरकारों को नोटिस जारी किया है। दोनो पूर्वोत्तर राज्यों में जुलाई में घातक सीमा विवाद हुआ था। आयोग ने कहा है कि इस दौरान मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ।

विज्ञापन


 इससे पहले भी असम-मिजोरम सीमा पर सीमा विवाद को लेकर जारी संघर्ष को लेकर मानवाधिकार आयोग केंद्र और राज्यों से जवाब मांग चुका है। ताजा नोटिस असम के मोहम्मद इंजामुल हक की शिकायत पर जारी किया गया है। रविवार को आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव, असम व मिजोरम के मुख्य सचिवों को नोटिस भेजा। तीनों सरकारों से चार सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन


आयोग ने शिकायत पर विचार कर कहा कि मामले के तथ्य व्यथित करने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने लोकसेवकों की मृत्यु व उनके घायल होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पता चलता है कि इनमें मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। ऐसे कृत्यों को आयोग बहुत गंभीरता से लेता है। इन परिस्थितियों में सरकारों से जवाब मांगना जरूरी है। नोटिस के अनुसार मामले में चार सप्ताह बाद आयोग की पूर्ण पीठ के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, 26 जुलाई को असम मिजोरम सीमा पर हुए संघर्ष में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक भी मारा गया था। झड़प में 50 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed