{"_id":"6375d3691373d64723103c4c","slug":"nhai-issues-notice-to-mysore-city-corporation-for-removal-of-a-mysuru-dome-shaped-bus-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: ढहाया जाएगा मैसूर स्थित गुंबद आकार वाला बस स्टॉप, भाजपा सांसद ने बताया था मस्जिद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: ढहाया जाएगा मैसूर स्थित गुंबद आकार वाला बस स्टॉप, भाजपा सांसद ने बताया था मस्जिद
Thu, 17 Nov 2022 12:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:22 PM IST
सार
कर्नाटक से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने बस स्टॉप को गिराने की धमकी दी थी। सिम्हा ने बताया था कि बस स्टैंड में तीन गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में दो छोटे हैं। वह एक तरह से मस्जिद ही है।
विज्ञापन
मैसूर बस स्टॉप
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मैसूर नगर निगम को मैसूर में विवादास्पद गुंबद के आकार के बस शेल्टर को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। संरचना को हटाने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। बता दें कि कर्नाटक के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने एक ट्वीट कर इस बस स्टॉप को गिराने की धमकी दी थी। सिम्हा ने कहा था कि मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा है। बस स्टैंड में तीन गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में दो छोटे हैं। वह एक मस्जिद ही है। मैंने इंजीनियरों से कहा है कि तीन-चार दिन में ढांचा गिरा दें। अगर वे नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लूंगा और इसे ध्वस्त कर दूंगा।
विज्ञापन
क्या यह तुम्हारा पैसा है?: सिद्धारमैया
वहीं भाजपा सांसद की धमकी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जमकर निशाना साधा और कहा कि एक सांसद होने के नाते उन्हें इस तरह की चीजें नहीं करनी चाहिए। जब उनके पास सामान्य ज्ञान की कमी है तो हम क्या कहें? वह बस स्टॉप को नष्ट करने वाला कौन होता है, जब सरकार ने इसे बनाने के लिए पैसा खर्च किया है? क्या यह उसका पैसा है? यह सरकार का पैसा है।
विज्ञापन