{"_id":"6852065393829b6ebe0c84ef","slug":"nfhs-data-analysis-47pc-of-low-weight-babies-in-country-born-in-four-states-including-up-and-bihar-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"NFHS: देश में कम वजनी 47% बच्चे UP-बिहार समेत चार राज्यों में लेते हैं जन्म, बंगाल-महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NFHS: देश में कम वजनी 47% बच्चे UP-बिहार समेत चार राज्यों में लेते हैं जन्म, बंगाल-महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर
Wed, 18 Jun 2025 05:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:51 AM IST
सार
ताजा अध्ययन में अमेरिका स्थित ड्यूक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और दक्षिण कोरियाईं संस्थानों के शोधकर्ताओं ने एनएफएचएस के आंकड़ों का गहन विश्लेषण करने के बाद पाया कि भारत में कम वजन वाले बच्चों के जन्म में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है जो 1993 में 26 से घटकर 2021 में 18 पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
देश में कम वजन (2.5 किलोग्राम) वाले जितने भी बच्चे जन्म लेते हैं, उनमें से 47 फीसदी अकेले चार राज्यों यूपी, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में पैदा होते हैं। यह तस्वीर ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित ताजा अध्ययन में सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ओडिशा में हैजा का कहर: अबतक 11 की मौत, 2000 से ज्यादा संक्रमित; राज्य सरकार ने सभी जिलों में किया अलर्ट
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के सभी पांच चरणों के गहन विश्लेषण पर आधारित अध्ययन बताता है कि पिछले 30 वर्षों में भारत में कम वजन वाले बच्चों के जन्म की दर में कमी के साथ स्थिति सुधरी है। ताजा अध्ययन में अमेरिका स्थित ड्यूक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और दक्षिण कोरियाईं संस्थानों के शोधकर्ताओं ने एनएफएचएस के आंकड़ों का गहन विश्लेषण करने के बाद पाया कि भारत में कम वजन वाले बच्चों के जन्म में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है जो 1993 में 26 से घटकर 2021 में 18 पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: घर बताएगा हत्याकांड की कहानी: जांच के लिए इंदौर वाले फ्लैट पहुंची मेघालय पुलिस; हत्या के बाद यहीं छिपी थी सोनम
अध्ययन के मुताबिक, पांचवें चरण (2019-21) के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एक वर्ष में जन्मे कम वजन वाले 42 लाख बच्चों में लगभग आधे (47%) केवल उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के थे। 1993 में राजस्थान में सबसे ज्यादा (48%) कम वजन वाले बच्चे जन्मे जबकि 2021 में पंजाब और दिल्ली में सबसे ज्यादा 22 प्रतिशत व्यापकता दिखी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन