फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cholera havoc in Odisha Updates Many People dead so far more than 2000 infected News In Hindi

ओडिशा में हैजा का कहर: अबतक 11 की मौत, 2000 से ज्यादा संक्रमित; राज्य सरकार ने सभी जिलों में किया अलर्ट

Wed, 18 Jun 2025 03:15 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 03:15 AM IST
सार

ओडिशा में हैजा का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले में अब तक 11 लोगों की मौत और 2000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 10% सैंपलों में हैजा वायरस की पुष्टि हुई है। सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखते हुए साफ-सफाई, कीटाणुशोधन और जनजागरूकता के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Cholera havoc in Odisha Updates Many People dead so far more than 2000 infected News In Hindi
हैजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा में दिन-प्रतिदिन हैजा का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जहां मामले में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक इस बीमारी से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य सचिव अश्वती एस ने मंगलवार को बताया कि लिए गए सैंपलों में से 10% में हैजा के वायरस की पुष्टि हुई है। इसके चलते सरकार ने सभी 30 जिलों के कलेक्टरों को एक सप्ताह तक अलर्ट पर रहने और रोकथाम के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह बीमारी सबसे पहले 9 जून को जाजपुर जिले में दस्त (डायरेिया) के रूप में शुरू हुई थी और अब धीरे-धीरे धेनकनाल, भद्रक, क्योंझर और कटक सहित कई जिलों में फैल चुकी है।

विज्ञापन


हर जिले में चल रहे अभियान
मामले में स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सरकार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हर जिले में साफ-सफाई, कीटाणुशोधन और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'अभी रुक रहा हूं, सरकार से मांगूंगा स्पष्टीकरण', अमेरिका यात्रा से रोके जाने पर बोले प्रियांक खरगे
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की टीम ओडिशा पहुंची, आज होगी बैठक
वहीं इस बीच केंद्र सरकार की एक टीम भी ओडिशा पहुंची है और जाजपुर जिले का दौरा कर रही है। राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उनकी बुधवार को बैठक प्रस्तावित है। राज्य में स्वच्छता को लेकर अभियान तेज हो गया है। भुवनेश्वर, कटक और जाजपुर में कई होटल और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई है। कटक नगर निगम ने स्टेशन बाजार क्षेत्र के दो होटल सील कर दिए हैं, जबकि भुवनेश्वर नगर निगम ने भी कई जगह सैंपल लिए और जुर्माना लगाया।

गौरतलब है कि सबसे ज्यादा मरीज जाजपुर जिले में सामने आए हैं। यहां 220 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्ट्रीट फूड और रोडसाइड होटल्स को बंद करने का आदेश दिया है। बिना अनुमति के सार्वजनिक भोज और आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें:- Israel-Iran Conflict: 'भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर इस्राइल-भारत में पूरा तालमेल'; इस्राइली राजदूत का बयान

स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गईं
जाजपुर जिले में अब तक 45 मोबाइल हेल्थ कैंप लगाए गए हैं और 40 मोबाइल मेडिकल टीमें लोगों की जांच कर रही हैं। अस्पतालों में हर 30 मिनट में सफाई और कीटाणुशोधन किया जा रहा है। राजधानी भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में डायरिया के मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बना दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि साफ पानी पिएं, खुले में बिकने वाले खाने से बचें और किसी भी लक्षण पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed