घर बताएगा हत्याकांड की कहानी: जांच के लिए इंदौर वाले फ्लैट पहुंची मेघालय पुलिस; हत्या के बाद यहीं छिपी थी सोनम
राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच में तेजी आई है। आयदिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। इसी बीच मेघालय पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और देवास नाका इलाके में उस फ्लैट की तलाशी ली जहां हत्या के बाद आरोपी पत्नी सोनम के छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने सहकार नगर स्थित रघुवंशी के घर जाकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए।
विस्तार
राजा रघुवंशी मर्डर केस में आय दिन कोई ना कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए मेघालय पुलिस की एक टीम मंगलवार को इंदौर पहुंची। टीम ने उस फ्लैट का निरीक्षण किया, जहां हत्या के बाद मुख्य आरोपी और रघुवंशी की पत्नी सोनम के कुछ दिन छिपे रहने की आशंका जताई जा रही है। यह फ्लैट इंदौर के देवास नाका इलाके में स्थित है। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि हत्या के बाद सोनम कुछ दिन इस फ्लैट में रुकी थी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश चली गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
राजा रघुवंशी के घर पहुंची पुलिस
जांच के लिए मेघालय पुलिस टीम ने इंदौर के सहकार नगर इलाके में राजा रघुवंशी के घर का भी दौरा किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि तीन सदस्यीय पुलिस टीम हमारे घर आई थी। वे करीब आधे घंटे तक रुके और सोनम के व्यवहार के बारे में सवाल किए। उन्होंने यह भी पूछा कि शादी के बाद वह हमारे साथ कितने दिन रही।
ये भी पढ़ें:- Sonam Raghuvanshi: हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामले में सोनम, कथित तौर पर उसके प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्त, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या 23 मई को मेघालय में हुई थी, जब रघुवंशी और सोनम हनीमून पर थे। जहां राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव दो जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके के एक झरने के पास गहरे खड्ड में मिला था।
ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा के पिता ने कहा- तंत्र-मंत्र के लिए सोनम ने मेरे बेटे राजा की हत्या कराई,
इंदौर के कारोबारी का दावा
हालांकि इससे चार दिन पहले, इंदौर के एक कारोबारी शिलॉम जेम्स ने दावा किया था कि आरोपी विशाल चौहान ने 30 मई को उनसे मिलकर देवास नाका इलाके में एक फ्लैट 17,000 रुपये मासिक किराए पर लिया था। आशंका है कि हत्या के बाद सोनम इसी फ्लैट में कुछ दिन छिपी रही। पुलिस अब मामले की हर कड़ी को जोड़कर सच तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.