{"_id":"65f7a9a95ec706d880083bba","slug":"news-and-updates-east-west-north-south-politics-national-news-in-hindi-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Update: BSF-तस्करों के बीच झड़प, बांग्लादेशी तस्कर की मौत; डंपर की चपेट में आने से फुटबॉल कोच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Update: BSF-तस्करों के बीच झड़प, बांग्लादेशी तस्कर की मौत; डंपर की चपेट में आने से फुटबॉल कोच की मौत
Mon, 18 Mar 2024 12:30 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:30 PM IST
सार
भारत-बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों और बीएसएफ के बीच झड़प हुई। जिसमें एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई और बीएसएफ के जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
News Update
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीएसएफ और तस्करों की बीच झड़प, एक की मौत
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों पर लगातार बीएसएफ कार्रवाई कर रहा है। त्रिपुरा जिले में रविवार को सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों और बांग्लादेशी तस्करों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई। घटना के दौरान बीएसएफ के एक जवान भी घायल हो गए। बीएसएफ अधिकारि के मुताबिक, मगरोली की सीमा चौकी के पास 15 से 20 लोगों के एक समूह को संदिग्ध सामान लेकर भारत की ओर से सीमा बाड़ की ओर आते देखा गया। इस दौरान बीएसएफ की ओर से रुकने की चेतावनी दी गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।

नवी मुंबई में डंपर की चपेट में आने से फुटबॉल कोच की मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक डंपर की चपेट में आने से 69 वर्षीय एक फुटबॉल कोच की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वाशी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे वाशी इलाके में हुई, जब स्टेनली नायर, जो एक पूर्व राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी भी थे, कुछ खरीदारी करने के लिए स्कूटर पर निकले थे। एक डंपर ने नायर की गाड़ी को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट पर यात्री के पास से जब्त किया सोना
तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने 26 से अधिक रुपये का 410 ग्राम सोना जब्त किया है। सिंगापुर से त्रिची की यात्रा कर रहे यात्री ने कपड़ो के भीतर सोना छिपाया हुआ था, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। त्रिची सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Officers of AIU, Tiruchirappalli Airport, seized 410 grams of gold valued at Rs. 26.62 lakh, consisting of 330 grams of 24K gold extracted from paste-like material and 80 grams of 22k gold concealed inside the vest of a passenger travelling from Singapore to Trichy. Further… pic.twitter.com/GEvZ5WqqMC
— ANI (@ANI) March 18, 2024
तेलंगाना के जगतियाल में पीएम मोदी की जनसभा
तेलंगाना के जगतियाल में एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान 'विकसित भारत' के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।
भाजपा की लहर में बीआरएस-कांग्रेस साफ हो जाएंगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और यहां मौजूद लोगों की भीड़ इसका उदाहरण है। मैंने हाल ही में तेलंगाना में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अब लोग देख रहे हैं कि रिमोट इलाकों में भी अब विकास परियोजनाएं चल रही हैं। भाजपा की लहर में बीआरएस और कांग्रेस साफ हो जाएंगी।
गृह मंत्रालय ने किया न्यायाधिकरण का गठन
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) न्यायाधिकरण का गठन किया। इसमें दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा शामिल हैं। इस अधिकरण का मकसद यह तय करना है कि क्या मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर -भट (एमसीजेके-बी) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर-सुमजी भट (एमसीजेके-एस) को गैरकानूनी घोषित करने के लिए पर्याप्त आधार हैं या नहीं।
कर्नाटक से केरल जा रही बस पलटी, एक की मौत-30 घायल
कर्नाटक के मंगलूरू से केरल के कन्नूर आ रही एक बस राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच के मुताबिक चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस पलटी। घटना शाम को हुई और चालक की जान चली गई। तीस से अधिक लोगों को पास के अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
21 मार्च तक बढ़ी बालाजी की न्यायिक हिरासत
एक सत्र अदालत ने आज तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 21 मार्च 2024 तक बढ़ा दी। द्रमुक नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जून 2023 में धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। बालाजी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends a public meeting in Telangana's Jagtial. pic.twitter.com/bl2j9PlhP5