{"_id":"670c887de64b2f4dab03dc87","slug":"new-york-bound-air-india-flight-diverted-to-delhi-due-to-bomb-threat-passengers-safe-updates-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: बम की धमकी के बाद एयर इंडिया के मुंबई-न्यूयॉर्क विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: बम की धमकी के बाद एयर इंडिया के मुंबई-न्यूयॉर्क विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी सुरक्षित
Mon, 14 Oct 2024 08:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:27 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया है। न्यूयॉर्क जा रही इस फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया। पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया प्रवक्ता के मुताबिक, 14 अक्तूबर को मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं।
विज्ञापन
पहले भी मिली थी धमकी
इससे पहले अगस्त में मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला था। इसमें 135 यात्री सवार थे। इसके बाद पायलट ने एटीसी को इस बारे में बताया और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि, जांच के बाद धमकी अफवाह साबित हुई थी।
कई एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी
इससे पहले कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगभग सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं थीं। इससे पहले 5 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मेल भेजने वाले ने देश के दूसरे एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी तरह वडोदरा एयरपोर्ट को भी 5 अक्तूबर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसमें गहन तलाशी लेने की बात कही गई थी।
विमान के यात्रियों को होटलों में ठहराया गया
मुंबई-न्यूयॉर्क एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने मामले में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने नया अपडेट दिया है। विमानन कंपनी ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरा होने के बाद मेहमानों को होटलों में ले जाया जाएगा। उड़ान को 15 अक्तूबर की सुबह के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। बम की धमकी के बाद, मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान को सोमवार को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद, दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों को बम की धमकी की सूचना के बारे में संदेश दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान पर बम की धमकी के बारे में एक संदेश मिला। संदेश दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को दिया गया और विमान को दिल्ली की ओर मोड़ने का फैसला किया गया।